फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   chief seceratary visit in city

परियोजनाओं का काम समय पर करें पूरा, लोगों को दें ज्यादा लाभ : सीएस

विज्ञापन
chief seceratary visit in city
सीएस ने जम्मू शहर में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर में चल रहे विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए बाधाओं काे दूर किया जाए और जनता को लाभ पहुंचाया जाए। साथ ही काम की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। ये निर्देश मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता ने शहर में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को जारी किए।
मंगलवार को दौरे के दौरान उन्होंने विकास कार्यों का निरीक्षण किया। जंबू जू में भी सुविधाओं का जायजा लिया। चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन ने अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत प्रस्तुति दी। बताया गया कि कैफेटेरिया और पार्कों का काम पूरा हो चुका है जबकि पार्किंग, जानवरों के बाड़े का काम अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने प्रतिष्ठित परियोजना के बारे में अन्य महत्वपूर्ण विवरण भी मांगे। जिसमें इसके पूरा होने के बाद जानवरों और पक्षियों के चिड़ियाघर का हिस्सा बनने का विवरण भी शामिल है। डा. मेहता ने संबंधित अधिकारियों को कार्यों की बारीकी से निगरानी करने और चिड़ियाघर को जनता के लिए खोलने के लिए चल रहे कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। चिड़ियाघर में पेयजल सुविधा भी दी जाए। इस पर जल शक्ति विभाग के इंजीनियरों को रक्षा मंत्रालय से एनओसी लेने और सुविधा देने के निर्देश दिए। उन्होंने टिकट प्रणाली, सुरक्षा, कैफेटेरिया जैसी सेवाओं में तेजी लाने के निर्देश भी जारी किए। इस बीच मुख्य सचिव ने जम्मू शहर का दौरा भी किया और जम्मू स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चल रहे फुटपाथ और जंक्शन सुधार परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने गांधी नगर, पनामा चौक, यूनिवर्सिटी रोड और बहू किला क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर कार्य की प्रगति पर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित अधिकारियों ने उन्हें कार्य की वर्तमान स्थिति और भविष्य की कार्य योजना से अवगत कराया। डॉ. मेहता ने सभी कार्यों पर कार्य की गति को और बढ़ाने पर जोर दिया।
बाद में मुख्य सचिव ने तवी रिवर फ्रंट के विकास का निरीक्षण किया। परियोजना के संबंध में मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड, राहुल यादव ने उन्हें कार्य की वर्तमान स्थिति और भविष्य की योजनाओं के अलावा अब तक पूर्ण किए गए कार्यों से अवगत कराया।

बताया गया कि मशीनरी मोबिलाइजेशन, ग्रेटिंग, सेंटर मेकिंग, टोपोग्राफिक सर्वे आदि का कार्य पूरा कर लिया गया है। तवी बैराज पर काम का निरीक्षण करते हुए मुख्य सचिव ने कार्यकारी एजेंसियों को साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित करने और समयबद्ध तरीके से परियोजना को पूरा करने को सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश जारी किए। मुख्य सचिव ने भगवती नगर रोटरी से कैनाल हेड के पास जम्मू अखनूर रोड परियोजना के पैकेज एक की प्रगति का भी निरीक्षण किया। एनएचआईडीसीएल के अभियंताओं ने बताया कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और निर्धारित समय सीमा के भीतर काम पूरा करने के लिए फ्लाईओवर के लिए निर्माण और पिल्लर स्थापित करने पर काम चल रहा है। डॉ. मेहता ने संभागीय आयुक्त जम्मू को दो महीने के भीतर चौथे तवी पुल (भगवती नगर) के पास उपलब्ध खाली भूमि पर पार्किंग विकसित करने का भी निर्देश दिया। इससे श्री अमरनाथ जी यात्रा सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed