{"_id":"5d320c408ebc3e6cfb087652","slug":"chief-of-army-staff-gen-bipin-rawat-visits-dras-sector-reviews-operational-preparedness","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत पहुंचे जम्मू-कश्मीर के द्रास सेक्टर, लिया सुरक्षा तैयारियों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत पहुंचे जम्मू-कश्मीर के द्रास सेक्टर, लिया सुरक्षा तैयारियों का जायजा
Sat, 20 Jul 2019 12:11 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sat, 20 Jul 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
द्रास सेक्टर पहुंचे सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के द्रास सेक्टर का दौरा कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। साथ ही दुश्मनों की नापाक हरकतों पर पैनी नजर रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन
द्रास पहुंचने पर फायर एंड फ्यूरी कोर के जीओसी की ओर से उन्हें मौजूदा स्थिति तथा सुरक्षा तैयारियों की जानकारी दी गई। उन्होंने पाकिस्तान से लगते एलओसी पर तैनात जवानों के साथ संवाद भी किया। इस दौरान उन्होंने विषम परिस्थितियों तथा कठिन भौगोलिक स्थितियों के बावजूद देश की सीमाओं की सुरक्षा में डटे जवानों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
उन्होंने आपरेशन विजय में शामिल रहे जांबाजों की बहादुरी तथा बलिदान को नमन किया। उन्होंने सभी जवानों से अपने दायित्वों का निर्वहन उसी जोश के साथ करने का आह्वान किया। उन्होंने फायर एंड फ्यूरी कोर को अपने आपको उन मूल्यों के लिए समर्पित करने का आह्वान किया जिसके लिए भारतीय सेना जानी जाती है। ज्ञात हो कि सेना प्रमुख शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के द्रास दौरे के दौरान साथ रहेंगे।
विज्ञापन