फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Chief of Army Northern Command said: Only 200 terrorists active in the Valley, Operation Snow Leopard still intact on LAC

सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख बोले: घाटी में सिर्फ 200 आतंकी सक्रिय, एलएसी पर ऑपरेशन स्नो लेपर्ड अब भी बरकरार

Sun, 23 Jan 2022 01:02 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 23 Jan 2022 01:02 PM IST
सार

लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने कहा कि घाटी में जनता ने अलगाववाद और बंदूक की संस्कृति को पूरी तरह नकार दिया है। सभी सुरक्षा बल सरहद से लेकर भीतरी इलाके तक कर रहे कड़ी निगरानी। एलएसी से लेकर आईबी तक सैनिक हमेशा की तरह अब भी चौकस व पूर्ण रूप से तैयार हैं। 

विज्ञापन
Chief of Army Northern Command said: Only 200 terrorists active in the Valley, Operation Snow Leopard still intact on LAC
Lt Gen YK Joshi - फोटो : सेना पीआरओ

विस्तार

सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कई वर्षों में बाद सक्रिय आतंकियों की संख्या दो सौ से कम रह गई है। प्रदेश की जनता ने यह दर्शाया है कि यहां अलगाव और बंदूक की संस्कृति का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की संख्या दो सौ से कम होना बड़ी उपलब्धि है।आतंकियों की संख्या में कमी जम्मू-कश्मीर पुलिस, बीएसएफ, सीआरपीएफ और सुरक्षा बलों के अथक प्रयास का फल है।

विज्ञापन


पीएलए के साथ बाकी इलाकों की मुक्ति के लिए भी वार्ता की प्रक्रिया जारी
उत्तरी कमान ने एलओसी, एलएसी, एजीडीएल और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पूर्ण नियंत्रण बनाए रखा और आंतरिक सुरक्षा पर भी कड़ी निगरानी रखी। पूर्वी लद्दाख के मुश्किल इलाकों में सैनिकों ने चीन के पीएलए के साथ कई इलाकों की मुक्ति को सकारात्मक रूप से अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि पीएलए के साथ बाकी इलाकों की मुक्ति के लिए भी वार्ता की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन


सैनिक हमेशा की तरह अब भी चौकस व पूर्ण रूप से तैयार
सेना ने बर्फीली चोटियों पर सतर्कता बरकरार रखी है। यह वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और दृढ़ संकल्प का जीता जागता उदाहरण है। ऑपरेशन स्नो लेपर्ड अब भी बरकरार है। सैनिक हमेशा की तरह अब भी चौकस व पूर्ण रूप से तैयार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ जारी
सैन्य कमांडर जोशी ने कहा कि एलओसी पर एक वर्ष से चल रहे सीजफायर से सीमा क्षेत्र में रहने वालों की दिनचर्या और जीवनशैली में बहुत सुधार हुआ है। हालांकि, पाकिस्तान की तरफ से आतंकी घुसपैठ की कोशिश अब भी की जा रही हैं।

इनको सैनिक विफल कर रहे हैं। सैनिकों की मदद के लिए तकनीकी का भरपूर प्रयोग किया जा रहा है। स्टेट ऑफ द आर्ट टेक्नोलॉजी को पूर्ण रूप से सेना में शामिल किया जा है। बीते वर्ष में कश्मीर घाटी में सुरक्षा और स्थिरता के सभी मापदंडों में बहुत सुधार हुआ है। 


निस्वार्थ भाव से सेना लोगों की कर रही सेवा
पहले की तरह उत्तरी कमान ने सरकारों के साथ मिलकर जनता की मदद का बीड़ा उठा रखा है। हम कोरोना महामारी के खिलाफ साथ हैं, और निस्वार्थ सेवा भाव से मदद करने के लिए तत्पर हैं। मार्च 2020 से अब तक सेना के स्वास्थ्य कर्मियों ने अपने प्राणों की चिंता किए बिना देश सेवा व नागरिक सेवा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed