{"_id":"68c5dbf32d72b6db0005e495","slug":"chief-ministers-statement-jammu-news-c-10-lko1027-712815-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मुख्यमंत्री उमर ने चेन्नई के फिल्म अदाकारों को दिया जम्मू-कश्मीर का न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मुख्यमंत्री उमर ने चेन्नई के फिल्म अदाकारों को दिया जम्मू-कश्मीर का न्योता
विज्ञापन
-मेहराज मलिक पर पीएसए के सवालों का भी दिया जवाब
- बोले-निर्वाचित विधायक के खिलाफ हुआ कानून का दुरुपयोग
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने चेन्नई फिल्म उद्योग को जम्मू-कश्मीर में शूटिंग का न्योता दिया है। सीएम ने कहा कि चेन्नई या तमिलनाडु से बाकी राज्यों की अपेक्षा बेहद कम पर्यटक जम्मू-कश्मीर पहुंचते हैं। उम्मीद जागृत हुई है कि आने वाले समय में यहां के फिल्म स्टार जम्मू-कश्मीर में शूटिंग करते नजर आएंगे। उमर चेन्नई में हैं और वहां उन्होंने आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक को पीएसए के तहत गिरफ्तार करने पर भी सवाल उठाए। कहा, जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) कानून का दुरुपयोग है। मेहराज के खिलाफ शिकायतें हो सकती हैं, लेकिन एक निर्वाचित प्रतिनिधि के खिलाफ इतने कठोर कानून का इस्तेमाल ज्यादती है। सीएम ने कहा, प्रदेश में कानून-व्यवस्था और पुलिस विभाग निर्वाचित सरकार की जिम्मेदारी नहीं है। विधायक के आचरण के बारे में जो भी शिकायतें रही हों, उन्हें हिरासत में लेने के लिए जिस कानून का इस्तेमाल किया गया है, वह पूरी तरह से कानून का दुरुपयोग है। मेहराज पर आठ सितंबर को जम्मू-कश्मीर जन सुरक्षा अधिनियम 1978 (पीएसए) के प्रावधानों के तहत उनकी गतिविधियों के आधार पर मामला दर्ज किया गया था।
आतंकवादियों के खिलाफ होता है पीएसए का इस्तेमाल
नेकां के सांसद आगा सैयद रूहुल्ला मेहदी ने कहा कि इस कानून का इस्तेमाल आतंकवादियों के खिलाफ या राजनीतिक धमकी के लिए किया जाता है। पीएसए किसी एक व्यक्ति या विधायक पर नहीं लगाया गया है लोकतंत्र पर लगाया गया है। भाजपा शासन में देश का कानून मजाक बनकर रह गया है। अगर विधायक की गलती भी होती तो अन्य कानूनों के तहत मामले दर्ज किए जा सकते थे।