{"_id":"6731bb3dc64f3e5d730e4c6d","slug":"chief-minister-omar-abdullah-visits-jammu-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का जम्मू दौरा, सीएम ने विधानसभा भवन का जायजा लिया, अधिकारियों के साथ की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का जम्मू दौरा, सीएम ने विधानसभा भवन का जायजा लिया, अधिकारियों के साथ की बैठक
Mon, 11 Nov 2024 03:10 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Mon, 11 Nov 2024 03:10 PM IST
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला, मुख्यमंत्री, जम्मू-कश्मीर
- फोटो : X / @OmarAbdullah
जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज जम्मू में निर्माणाधीन विधान सभा भवन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भवन के निर्माण कार्यों का जायजा लिया और निर्माण संबंधी विभिन्न पहलुओं पर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने स्थल पर मौजूद इंजीनियरों और निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों से भवन की प्रगति और निर्धारित समयसीमा के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने काम की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर भी ध्यान केंद्रित किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने इस बात का उल्लेख किया कि जम्मू में विधान सभा भवन का निर्माण राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण है और इस भवन के पूरा होने के बाद यह राज्य की प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और मजबूत करेगा। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि परियोजना समय पर पूरी हो और सभी जरूरी मानकों का पालन किया जाए।
विज्ञापन
#WATCH | J&K CM Omar Abdullah visited the under-construction Legislative Assembly building in Jammu today. pic.twitter.com/r7AA0H4GRH
— ANI (@ANI) November 11, 2024
विज्ञापन