फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   chief minister mufti mohammad sayeed admitted in ICU

मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद आईसीयू में फिर भर्ती

Mon, 28 Dec 2015 11:41 PM IST
Updated Mon, 28 Dec 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
chief minister mufti mohammad sayeed admitted in ICU

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को निमोनिया की शिकायत के बाद रविवार की रात मेडिसिन विभाग के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


एम्स के इंडोक्रिनोलॉजी और मेडिसिन विभाग के चिकित्सकों का एक दल उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है। उल्लेखनीय है कि तबियत बिगड़ने के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री को 24 दिसंबर को एम्स के निजी वार्ड में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


रियासत के डिप्टी सीएम डॉ. निर्मल सिंह ने बताया कि उनकी पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के साथ फोन पर बात हुई है। बीती रात तकलीफ बढ़ने के बाद सोमवार को उनके स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्त में संक्रमण की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था

chief minister mufti mohammad sayeed admitted in ICU

उम्मीद है कि वे जल्द ही स्वस्थ होकर रियासत लौटेंगे। शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने बताया कि मुफ्ती की हालत में पहले से सुधार है। उनकी बेटी महबूबा मुफ्ती तथा परिवार के अन्य सदस्य साथ हैं।
 
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के प्रवक्ता डॉ. अमित गुप्ता ने बताया कि शुरुआत में बुखार और रक्त में संक्रमण की शिकायत के बाद उन्हें भर्ती कराया गया था।

इलाज के बाद उनकी सेहत में सुधार हुआ था, लेकिन पिछले 24 घंटे में उनकी सेहत में गिरावट आई है। उन्हें निमोनिया भी हो गया है, इसलिए उन्हें मेडिसिन विभाग के आईसीयू में भर्ती करना पड़ा है। हालांकि, सोमवार को उन्होंने बातचीत की है और खाना भी खाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed