{"_id":"58beea1a4f1c1b607cdc54cc","slug":"chief-minister-mahbooba-appeals-to-youth","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री महबूबा ने की युवाओं से अपील, 'आप अमन लौटाएं, मैं दूंगी रोजगार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री महबूबा ने की युवाओं से अपील, 'आप अमन लौटाएं, मैं दूंगी रोजगार'
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 07 Mar 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
MEHBOOBA MUFTI
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने घाटी के युवाओं से भावनात्मक अपील करते हुए कहा है कि युवा अमन बहाली में हाथ बटाएं तो वे उन्हें रोजगार दिलाएंगीं। श्रीनगर में पीडीपी की यूथ कन्वेंशन में युवाओं से मुखातिब महबूबा ने कहा, आप अमन लौटाएं, मैं रोजगार दूंगीं। अमन बहाल हो जाए तो वे प्रधानमंत्री को घाटी बुलाकर युवाओं के मसले हल करने को कहेंगीं।
महबूबा ने कहा वर्ष 2020 में आने वाले चुनाव में कोई फैसला लेने से पहले उन्हें काम करने का मौका दें। उन्हें आज भी याद है जब वे दूरदराज इलाकों का दौरा करने जाती थीं और स्थानीय युवा उनके लिए सुरक्षा घेरा बनाकर साथ चलते थे। आज उन युवाआें के हाथ में पत्थर देखकर दर्द महसूस होता है।
वे जानती हैं कि बेरोजगारी को खत्म करना बेहद जरूरी है। इसके लिए उन्हें काम करने का मौका दिया जाना चाहिए। महबूबा ने कहा, युवा अमन बहाल करवाएं, युवाआें को वे पर्यटन, जनस्वास्थ्य और सिंचाई महकमे में भर्ती करेंगीं। वर्ष 2016 में हुई पुलिस एसपीओ भर्ती का जिक्र करते हुए महबूबा ने कहा, इन युवाआें को टूरिजम और ट्रैफिक पुलिस में तैनात किया जाएगा। उन्हें बंदूक नहीं थमाई जाएगी।

'12 युवाओं ने बंदूक का साथ छोड़ा'
महबूबा मुफ्ती सईद
- फोटो : PTI
महबूबा ने कहा, सरकार की कोशिशाें की वजह से 12 युवाआें ने बंदूक छोड़कर मुख्यधारा में वापसी का फैसला किया है। वे इसे सरेंडर नहीं बल्कि घर वापसी के तौर पर देखती हैं। आज इन युवाआें ने बंदूक छोड़ी है तो यह सरकार की कामयाबी है।
महबूबा ने कहा, कुछ महीने पूर्व यूनिफाइड कमांड की बैठक में उन्होंने सुरक्षा बलाें के आला अफसराें से साफ कहा है कि जिन युवाआें के खिलाफ गंभीर अपराध के मामले नहीं हैं, उन्हें मुख्यधारा में लाने के जीतोड़ जतन किए जाएं। कश्मीर में केवल कब्रिस्तान बढ़े हैं। वे यहां पार्क और उद्यान बनाना चाहती हैं।