फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Chief Justice NV Ramana visited Mata Vaishno Devi Shrine in Katra

Chief Justice NV Ramana: कटरा पहुंचे मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना, किए माता वैष्णो देवी के दर्शन

Mon, 16 May 2022 08:33 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 16 May 2022 08:33 PM IST
सार

देश के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने आज कटरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए।

विज्ञापन
Chief Justice NV Ramana visited Mata Vaishno Devi Shrine in Katra
कटरा पहुंचे मुख्य न्यायाधीश - फोटो : ANI

विस्तार

देश के मुख्य न्यायाधीश बीएन रमना ने सोमवार को पत्नी के साथ बुद्ध पूर्णिमा पर मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाकर देश की सुख शांति की कामना की। त्रिकुटा पर्वत के जंगलों में आग की वजह से हेलीकॉप्टर सेवा ठप रही, जिसके चलते न्यायाधीश पत्नी के साथ अर्धकुवांरी तक कार में और इसके बाद बैटरी कार से मां वैष्णो देवी भवन पहुंचे।

विज्ञापन


उनकी अगवानी श्राइन बोर्ड सीईओ अंशुल गर्ग व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने की। कुछ देर भवन में विश्राम करने के उपरांत सुबह करीब 11:30 बजे मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई। 12:30 बजे मुख्य न्यायाधीश जम्मू के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन

पंजाब के राज्यपाल ने परिवार साथ माथा टेका

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ यूटी के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने सोमवार को अपने परिजनों के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शन किए। पुरोहित अपने परिजनों के साथ जम्मू से विशेष हेलीकॉप्टर में दोपहर करीब एक बजे मां वैष्णो देवी के भवन मार्ग पर पंछी हेलीपैड पर पहुंचे। इसके बाद बैटरी कार में से उन्होंने भवन पहुंचकर मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई। शाम करीब 4:45 बजे राज्यपाल विशेष हेलीकॉप्टर से सीधे जम्मू रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed