फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Soham Kamotra became the winner of open rapid chess, remained undefeated in six rounds

शतरंज प्रतियोगिता: छह राउंड में अपराजित रहे जम्मू के सोहम कमोत्रा बने ओपन रैपिड चेस के विजेता

Mon, 17 Apr 2023 04:35 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 17 Apr 2023 04:35 PM IST
सार

जम्मू के सोहम कमोत्रा ने ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट के ओपन वर्ग में पहले स्थान हासिल कर खिताब अपने नाम किया है। सोहम ने छह राउंड में अपराजित रहे और छह अंक अर्जित कर विजेता बने।

विज्ञापन
Jammu Soham Kamotra became the winner of open rapid chess, remained undefeated in six rounds
Chess

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के नंबर एक शतरंज खिलाड़ी और कॉमनवेल्थ चेस चैंपियनशिप के अंडर-18 के स्वर्ण पदक विजेता जम्मू के सोहम कमोत्रा ने ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट के ओपन वर्ग में पहले स्थान हासिल कर खिताब अपने नाम किया है। सोहम ने छह राउंड में अपराजित रहे और छह अंक अर्जित कर विजेता बने। एक दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन अमर उजाला की ओर से जम्मू-कश्मीर चेस एसोसिएशन के सहयोग से किया गया था, जिसमें 36 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।

विज्ञापन


रविवार को शहर के गुम्मट स्थित नेक होटल में प्रतियोगिता हुई, जिसमें प्रत्येक खिलाड़ी को छह राउंड खेलने का मौका मिला। ओपन वर्ग में सोहम सभी छह राउंड जीतकर छह अंक हासिल करते करने के साथ पहले स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर सुमित ग्रोवर रहे, जिन्होंने पांच राउंड में सफलता हासिल की। तीसरे स्थान पर अग्रिम पंडोत्रा रहे, उन्होंने 4.5 अंक हासिल किए।
विज्ञापन


महिला वर्ग में 2.5 स्कोर के साथ अश्विना रैना पहले स्थान पर रहीं। सर्वश्रेष्ठ वेटरन का पुरस्कार एसपी शर्मा को मिला। उन्होंने छह से में पांच मुकाबले अपने नाम किए। गुरफतेह सिंह को अंडर-11 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। उन्होंने 3.5 स्कोर किया। पानचे गुप्ता को अंडर-15 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया, जिन्होंने चार का स्कोर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में जम्मू के साथ-साथ कठुआ और सांबा जिले के खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। सुबह नौ बजे प्रतियोगिता शुरू हुई, जो दोपहर दो बजे तक चली। जम्मू-कश्मीर चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि खिलाड़ियों को मंच देने के लिए प्रतियोगिता आयोजित की थी। विजेता को तीन हजार रुपये, दूसरे स्थान पर रहे खिलाड़ी को दो हजार और तीसरे स्थान वाले को एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। वहीं, सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी को एक हजार रुपये, वेटरन विजेता को एक हजार रुपये, अंडर-11 के विजेता को एक हजार रुपये और अंडर-15 के विजेता को एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।


सोहम नौ साल से खेल रहे हैं चेस

जम्मू विश्वविद्यालय में बीए के छात्र सोहम कमोत्रा ने 2022 में श्रीलंका में हुई कॉमनवेल्थ चेस चैंपियनशिप के अंडर-18 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। शहर के मोती बाजार निवासी सोहम ने बताया कि नौ साल से चेस खेल रहा हूं। अप्रैल 2022 में तमिलनाडु में हुई अंडर-18 नेशनल चैंपियनशिप जीती थी। वहीं, इंडोनेशिया में हुई एशियन अंडर-18 में कांस्य पदक जीता था। सोहम ने बताया कि परीक्षा तक वह किसी भी चैंपियनशिप में भाग नहीं ले रहे हैं। जून-जुलाई में होने वाली चैंपियनशिप में भाग लेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed