{"_id":"61255a3b8ebc3ec7722ab2b5","slug":"cheking-jammu-news-government-office-jammu-city-news-jmu2422128187","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाजिरी जांचने टीम पहुंचते ही कार्यालयों में मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाजिरी जांचने टीम पहुंचते ही कार्यालयों में मची अफरा-तफरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जिला प्रशासन की पांच टीमों ने मंगलवार को जिले के विभिन्न विभागों में औचक दबिश देकर अधिकारियों और कर्मचारियों की हाजिरी का निरीक्षण किया। इसमें 159 अधिकारी/कर्मचारी ड्यूटी से गैरहाजिर पाए गए। डीसी अंशुल गर्ग ने सभी गैर हाजिर अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई सुबह 10.30 से दोपहर एक बजे के बीच की गई। सरकारी कार्यालयों के खुलने का समय सुबह 10 बजे से है।
एडीडीसी रमेश चंद्र, एडीसी (एलएंडओ) घनश्याम सिंह, एडीसी एडम सतीश शर्मा, एसीआर विजय कुमार और एसीजी राकेश दुबे के नेतृत्व में पांच जिला स्तरीय विभागीय टीमों ने मंगलवार की सुबह सरकारी कार्यालयों में औचक निरीक्षण किया। एडीसी रमेश चंद्र ने मुख्य कृषि अधिकारी कार्यालय, मुख्य पशुपालन अधिकारी, आरडीडी कार्यालय, सोशल फोरेस्ट्री कार्यालय, एडीसी घनश्याम सिंह ने पीडीडी डिवीजन 1 व 3 और पीएचई डिवीजन में औचक छापे मारे। इसी तरह एडीसी सतीश शर्मा ने सहायक निदेशक हथकरघा और हस्तशिल्प, आरटीओ, डीएफओ टेरिटोरियल, एसीआर विजय कुमार ने मुख्य शिक्षा अधिकारी, सहायक श्रम आयुक्त और एसीजी राकेश दुबे ने कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी डिवीजन 1, 2 और 3, पीडीडी डिवीजन 2 गांधीनगर, यूईईडी, नरवाल जिला भेड़ पालन अधिकारी कार्यालय आदि में पहुंचे। सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों की हाजिरी सुनिश्चित बनाने के लिए सभी एसडीएम को संबंधित क्षेत्रों में औचक निरीक्षण प्रक्रिया को बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
डीसी अंशुल गर्ग के अनुसार औचक निरीक्षण का उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मियों की निर्धारित समय में उपलब्धता को सुनिश्चित बनाना है। उन्होंने निर्देश दिए कि गैरहाजिर कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाए। कार्यालयों में अनुशासन के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।