{"_id":"644adba4a3942c110e053825","slug":"cheating-remand-jammu-news-c-10-jam1008-103307-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुलिस अफसर बन भी करता था ठगी, पांच दिन का रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुलिस अफसर बन भी करता था ठगी, पांच दिन का रिमांड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। झपटमारी मामले में गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद इदरिस कुख्यात ठग है। वह इतना शातिर है कि फर्जी पहचान पत्र, चोरी के मोबाइल फोन व सिम कार्ड के जरिये लोगों से ठगी करता है। यही नहीं, पुलिस अफसर बनकर भी लोगों को धमकाकर पैसे वसूलता था। इसका खुलासा पूछताछ में हुआ। वीरवार को पुलिस ने आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर लिया। जबकि दूसरा साथी रिंकू उर्फ संजू निवासी डोडा अभी तक फरार है। बता दें मोहम्मद इदरिस ने महिला साथी के साथ मिलकर कश्मीर के सोपोर के युवक की कार छीन ली थी। उसका मोबाइल फोन भी ले लिया। बाद में कार और मोबाइल वापस करने के लिए 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी। हालांकि पुलिस ने दबोच लिया।
पूछताछ में पता चला कि मोहम्मद इदरिस रामबन और कई अन्य इलाकों में इसी तरह से लोगों को ठगता रहा है। कभी खुद को पुलिस का अधिकारी और विभाग का कर्मी बताकर लोगों से पैसे ऐंठ लेता था। कई बार चोरी के माेबाइल फोन और सिम कार्ड से डरा कर ठगी की। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी के खिलाफ कहां-कहां पर ठगी के मामले दर्ज हैं। बस स्टैंड पुलिस ने रामबन जिला पुलिस से भी जानकारी मांगी है।