{"_id":"653e17bc3ce38fbfcb0e87c2","slug":"cheating-on-the-pretext-of-government-job-charge-sheet-presented-against-the-accused-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारों को बनाता था शिकार: सरकारी नौकरी का झांसा देकर की ठगी, आरोपी के खिलाफ चार्जशीट पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगारों को बनाता था शिकार: सरकारी नौकरी का झांसा देकर की ठगी, आरोपी के खिलाफ चार्जशीट पेश
Sun, 29 Oct 2023 01:59 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 29 Oct 2023 01:59 PM IST
सार
क्राइम ब्रांच के अनुसार आरोपी कुख्यात अपराधी है और सरकारी नौकरियों की व्यवस्था करने का झूठा वादा कर लोगों, विशेषकर बेरोजगार युवाओं को शिकार बनाता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू में क्राइम ब्रांच ने नौकरी का झांसा देकर ठगी करने के आरोप में शातिर के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। अंडर सेक्शन 420 आरपीसी के तहत क्राइम ब्रांच जम्मू में केस दर्ज हुआ था। आरोपी विक्की कुमार डोगरा निवासी बिश्नाह (वार्ड 5) के खिलाफ अदालत में 166 पेज की चार्जशीट पेश की गई।
विज्ञापन
आरोप है कि उसने शिकायतकर्ता को अपने जाल में फंसा कर पैसे ऐंठे। क्राइम ब्रांच के अनुसार आरोपी कुख्यात अपराधी है और सरकारी नौकरियों की व्यवस्था करने का झूठा वादा कर लोगों, विशेषकर बेरोजगार युवाओं को शिकार बनाता था।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता परमा नंद निवासी छान अरोरियन तहसील हीरानगर (कठुआ) ने शिकायत में बताया था कि वह काफी समय से विक्की कुमार डोगरा के संपर्क में था। उसने बताया कि वह उसे सरकारी नौकरी दिलवा देगा। इसके लिए पैसे लगेंगे। उसकी बातों में आकर किसान संसाधन केंद्र योजना (केआरसी) के तहत 25 लाख और एनजीओ योजना के तहत 15 लाख का ऋण ले लिया और पैसे आरोपी को दे दिए।
विज्ञापन
आरोपी ने फर्जी नियुक्ति पत्र थमाकर धोखाधड़ी कर ली। यही नहीं, अन्य निर्दोष लोगों को भी धोखा दिया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद प्रारंभिक सत्यापन शुरू कर जांच की। मौखिक, दस्तावेजी और परिस्थितिजन्य साक्ष्य एकत्र किए। सामने आया कि आरोपी विक्की डोगरा ने शिकायतकर्ता सहित अन्य बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बहका धोखाधड़ी की।