फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   chased between and locals in jammu over encroachment

जम्मू: अतिक्रमण हटाने गई पुलिस को महिलाओं ने खदेड़ा

Thu, 31 Dec 2015 08:45 PM IST
Updated Thu, 31 Dec 2015 08:45 PM IST
विज्ञापन
chased between and locals in jammu over encroachment

तवी के चौथे पुल के नजदीक निक्की तवी में वीरवार को अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पार्टी पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया। इससे महिला पुलिसकर्मी सहित छह लोग जख्मी हो गए।

विज्ञापन


पुलिस ने पथराव कर रही भीड़ को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। इससे भीड़ और उग्र हो गई और पुलिस पर पथराव तेज कर दिया। अतिक्रमण हटाने गई जेसीबी को निशाना बनाया और पुलिस की गाड़ी तोड़ दी।
विज्ञापन


इतना सब होने के बावजूद लोगों का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ। पुलिस पर पथराव करते हुई भीड़ चौथे पुल तक तक आ गई। एसएचओ नवाबाद रविंद्र सिंह और तहसीलदार आबिद हुसैन ने कई बार लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई समझने को तैयार नहीं हुआ। तब उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

chased between and locals in jammu over encroachment

डीसी सिमरनदीप सिंह खुद मौके पर पहुंचे। उस वक्त पथराव चल रहा था। माहौल काफी तनावपूर्ण होते देख डीसी भी वापस लौट आए। पुलिस और स्थानीय लोगों में पथराव का सिलसिला करीब दो घंटे तक चला। इसी बीच कुछ कुल्लों में आग लग गई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने उनके कुल्लों पर आग लगाई, जबकि पुलिस का कहना है कि लोगों ने खुद कुछ कुल्लों को आग लगाई। स्थानीय महिलाओं ने महिला पुलिसकर्मी रीतू देवी के साथ जमकर हाथापाई की। उसकी टोपी छीनकर बाल भी नोचे।

नवाबाद एसएचओ रविंद्र और तहसीलदार आबिद हुसैन के उच्चाधिकारियों को खबर करने के बाद एसपी एसकेएस चौहान, संदीप कुमार, डीसी आफिस से एडीसी रंजीत सिंह, एडीसी पीयूष सिंगला मौके पर पहुंचे।

विवादित जगह से कुछ दूर चौथे पुल पर आधा घंटा चर्चा करने के बाद एसपी ने घायल पुलिस कर्मियों का मेडिकल करवा कर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed