फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   chari mubarak will reach the Amarnath cave today

अमरनाथ गुफा में आज पहुंचेगी छड़ी मुबारक

विज्ञापन
chari mubarak will reach the Amarnath cave today
जम्मू। श्रावण शुक्ल पक्ष पंचमी रक्षाबंधन पर रविवार को छड़ी पूजन के पश्चात सीमित साधु संतों के साथ स्वामी अमरनाथ छड़ी मुबारक पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन करेगी। इस दौरान बम बम भोले, जय शिव शंकर आदि के जयघोषों के साथ पूरा माहौल शिवमय होगा। छड़ी मुबारक को श्रीनगर से चापर के माध्यम से पवित्र गुफा तक पहुंचाया जाएगा, जिसमें रात्रि को छड़ी मुबारक पहलगाम में विश्राम करेगी। इसके अगले दिन सोमवार को पहलगाम स्थित लिदर नदी में छड़ी विसर्जन पूजा के साथ छड़ी का समापन होगा। कोविड महामारी के कारण इस साल लगातार दूसरी बार अमरनाथ यात्रा को रद्द किया गया है। यात्रा रद्द होने के बाद श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से सभी पारंपरिक आध्यात्मिक गतिविधियों को संपन्न किया गया है।
विज्ञापन

महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में सीमित साधुओं के साथ छड़ी मुबारक रविवार को चापर के माध्यम से पवित्र गुफा के लिए जाएगी। इस साल यात्रा रद्द होने के कारण पारंपरिक पहलगाम यात्रा ट्रैक को क्लीयर नहीं किया जा सका था। जिससे छड़ी पारंपरिक तौर पर इस रूट से नहीं जा सकी है। इससे पूर्व छड़ी मुबारक कश्मीर के कई ऐतिहासिक मंदिरों में गई। श्रीनगर स्थित अमरेश्वर मंदिर में उपराज्यपाल व श्राइन बोर्ड के चेयरमैन मनोज सिन्हा भी छड़ी पूजा में शामिल हुए थे। भविष्य की अमरनाथ यात्रा को ध्यान में रखते हुए यात्रा रूट पर यात्री बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसके लिए राजधानी श्रीनगर के पंथा चौक पर 25 कनाल भूमि पर यात्री निवास और बोर्ड कार्यालय का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा रामबन में भी यात्री निवास का निर्माण किया गया है। इस साल बोर्ड को यात्रा में छह लाख तीर्थ यात्रियों के आने की उम्मीद थी, लेकिन कोविड महामारी के कारण यात्रा नहीं करवाई जा सकी।
विज्ञापन

-----
33 हजार से अधिक ने करवाया था यात्री पंजीकरण
अमरनाथ यात्रा के लिए गत एक अप्रैल को अग्रिम यात्री पंजीकरण सुविधा शुरू की गई थी, लेकिन कोविड महामारी के कारण गत 23 अप्रैल को पंजीकरण प्रक्रिया को बंद कर दिया गया। 33 हजार से अधिक लोगों ने अग्रिम पंजीकरण करवा लिया था, लेकिन श्राइन बोर्ड की ओर से ऐसे पंजीकृत यात्रियों को कोई सुविधा मुहैया नहीं करवाई गई। यात्रियों की मांग थी कि उन्हें उनके आवासों तक बाबा बर्फानी का प्रसाद पहुंचा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed