{"_id":"690bb9d5d2d056a247078bdd","slug":"charging-station-jammu-news-c-10-jam1005-755324-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रेलवे स्टेशन पर है टाटा का ईवी चार्जिंग स्टेशन, चलाने वाले का पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रेलवे स्टेशन पर है टाटा का ईवी चार्जिंग स्टेशन, चलाने वाले का पता नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जम्मू तवी रेलवे स्टेशन परिसर में टाटा ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बना रखा है चार्जिंग प्वाइंट
- होटल ले रोई और रेल प्रशासन दोनों एक-दूसरे पर थोप रहे जिम्मेदारी, बेकार हो रही मशीन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मूतवी रेलवे स्टेशन पर टाटा कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहनोंं के लिए दो चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए हैं। दोनों प्वाइंट होटल ले रोई और पार्सल घर के बीच में स्थित पार्किंग स्थल पर बने हैं लेकिन इन्हें संचालित कौन करेगा यह अभी तक तय नहीं हो पाया है। रेल प्रशासन इसे होटल ले रोई का तो होटल प्रबंधन इसे रेल प्रशासन की जिम्मेदारी बता रहा है। दोनों की लड़ाई और प्रचार-प्रसार के अभाव में चार्जिंग स्टेशन अनुपयोगी साबित हो रहा है।
25 लाख रुपये की लागत से निर्मित ईवी चार्जिंग स्टेशन इलेक्ट्रिक वाहन चालकोंं के लिए काफी सहूलियत भरा कदम है। रेलवे स्टेशन परिसर में किसी कार्यवश आने वाले यात्री या अन्य कोई व्यक्ति तय शुल्क का भुगतान कर चार्जिंग प्वाइंट का प्रयोग कर अपना वाहन चार्ज कर सकते हैं।
रेलकर्मी भी इसका लाभ उठा सकते हैं लेकिन इसके संचालन को असमंजस की स्थिति है। होटल के पार्किंग में स्थित चार्जिंग स्टेशन के संचालन से होटल प्रबंधन तो रेल परिसर में स्थापित होने पर भी रेल प्रशासन इससे पल्ला झाड़ रहा है।
विज्ञापन
-- -
होटल और रेलवे के बीच फंसा है संचालन
जम्मू रेल मंडल के पीआरओ राघवेंद्र सिंह का कहना है कि चार्जिंग प्वाइंट से रेलवे का कोई लेना-देना नहीं है। होटल ले रोई ने अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए इसका निर्माण कराया है। रेल परिसर स्थित इस चार्जिंग प्वाइंट के संचालन की जिम्मेदारी भी उसी के पास है। वहीं होटल ले रोई प्रबंधन का कहना है कि टाटा कंपनी ने इन दोनों चार्जिंग प्वाइंट का निर्माण कर संचालन के लिए इसे रेल प्रशासन को सौंप दिया। होटल प्रबंधन का इससे कोई लेना-देना नहीं है। पूरी जिम्मेदारी रेलवे की है।
-- -
जम्मू शहर में यहां भी मौजूद हैं ईवी चार्जिंग स्टेशन
टाटा ने शहर में उमर कालोनी में उमर कॉलोनी और जेकेआरटीसी ग्राउंड फ्लोर बिक्रम चौक पर भी चार्जिंग स्टेशन बना रखा है। इसी तरह आईओसीएल ने नरवाल ट्रांसपोर्ट नगर, नगरोट कोटली और कालूचक ग्रेटर कैलाश में प्वाइंट बना रखा है। इसके अलावा ग्रेटर कैलाश में बीपीसीएल और बठिंडी रोड बाईपास पर वेव चार्जिंग स्टेशन मौजूद है।