{"_id":"60e3562f8ebc3e9e943e3791","slug":"charges-framed-against-five-hizbul-terrorists-in-the-murder-of-rss-leader-jammu-city-news-jmu238844981","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस नेता की हत्या में हिजबुल के पांच आतंकियों पर आरोप तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस नेता की हत्या में हिजबुल के पांच आतंकियों पर आरोप तय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। किश्तवाड़ में आरएसएस नेता चंद्रकांत की हत्या के मामले में एनआईए की विशेष अदालत ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के पांच आतंकियों पर आरोप तय किए हैं। इन आतंकियों में निसार अहमद शेख, निसार अहमद भट्ट, अजाद हुसैन, परवेज अहमद और रुस्तम अली शामिल है। यह आतंकी भाजपा नेता अनिल परिहार और उनके भाई की हत्या मामले में भी शामिल हैं और इन पर उक्त लोगों की हत्या के आरोप भी तय किए गए हैं।
9 अप्रैल 2019 को आतंकियों ने जिला अस्पताल किश्तवाड़ में चंद्रकांत और उनके पीएसओ को गोली मार दी थी। इसकी जांच एनआईए को दी गई। जांच में सामने आया कि हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकियों ने उक्त हत्या को अंजाम दिया। इसकी साजिश किश्तवाड़ की एक जामिया स्कूल में रची गई। इसमें रमीज रजा वानी और कारी मंजूर मुख्य रूप से शामिल हुए। हत्या के एक दिन पहले किश्तवाड़ के रहने वाले जाहिद हुसैन के घर हिजबुल आतंकी जमा हुए। इनमें ओसामा बिन जावेद, हारून अब्बास, जाहिद हुसैन, निसार अहमद शेख, ताहिर भट्ट शामिल हुए। यहां इन लोगों ने हमले को अंजाम देने की फाइनल साजिश रची। जाहिद को कहा गया था कि वह चंद्रकांत के आने पर नजर रखे। अगले दिन यह सभी आतंकी जाहिद के घर पर फिर सुबह पहुंच गए। जैसे ही चंद्रकांत अस्पताल के लिए निकले तो यह लोग एक-एक करके उन तक पहुंचते गए। जैसे ही अस्पताल पहुंचे तो यह लोग वहां पहुंच गए। अस्पताल पहुंचने पर ओसामा बिन जावेद और हारूद ने गोलियां दाग दीं। मामले की पूरी जांच करने के बाद उक्त आतंकियों के खिलाफ अब आरोप तय किए गए हैं। जेएनएफ