{"_id":"63a608044e9f6a4fa131bc3b","slug":"charge-sheet-on-three-terrorist-helpers-in-terror-funding-help-of-terrorist-organizations","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेरर फंडिंग : तीन आतंकी मददगारों पर चार्जशीट, पीओजेके में व्यापार की आड़ में कर रहे थे आतंकी संगठनों की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेरर फंडिंग : तीन आतंकी मददगारों पर चार्जशीट, पीओजेके में व्यापार की आड़ में कर रहे थे आतंकी संगठनों की मदद
Sat, 24 Dec 2022 01:27 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 24 Dec 2022 01:27 AM IST
सार
एनआईए की ओर से कई दस्तावेजों की जांच के बाद पाया गया इन आरोपियों ने आयातित बादाम के अधिक आयात और कम बिलिंग के कारण मुनाफा कमाया। यह भी पाया गया कि पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में गए व्यापारियों में से कुछ आतंकी थे और हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े थे।
विज्ञापन
एनआईए (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पीओजेके में व्यापार की आड़ में आतंकी फंडिंग करने के मामले में तीन आतंकी मददगारों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर की है। यह मामला 16 दिसंबर, 2016 को दर्ज किया गया था। आरोपियों की पहचान पुलवामा के तनवीर अहमद वानी, बारामुला के अरशद इकबाल और बशीर अहमद के रूप में हुई है।
विज्ञापन
आरोपियों ने 2008 में बारामुला जिले के उड़ी और पुंछ के चकां दा बाग में दो व्यापार सुविधा केंद्रों (टीएफसी) के माध्यम से काम शुरू किया था। व्यापार तंत्र की एसओपी के अनुसार इन्हें 21 उत्पादों को पीओजेके से आयात करने और जम्मू-कश्मीर से निर्यात करने की अनुमति दी गई थी। यह व्यापार विनिमय प्रणाली पर आधारित था और पैसे का कोई लेन-देन शामिल नहीं था।
विज्ञापन
एनआईए की ओर से कई दस्तावेजों की जांच के बाद पाया गया इन आरोपियों ने आयातित बादाम के अधिक आयात और कम बिलिंग के कारण मुनाफा कमाया। यह भी पाया गया कि पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में गए व्यापारियों में से कुछ आतंकी थे और हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े थे।
विज्ञापन
इसके मद्देनजर अप्रैल, 2019 में व्यापार बंद करवा दिया गया था। जांच से सामने आया कि आरोपी तनवीर अहमद वानी और पीर अरशद इकबाल एलओसी पार गए व्यापारी थे और उस पार कई ट्रेड फर्मों को चला रहे थे, जो उनके और दोस्तों, रिश्तेदारों, व कर्मियों के नाम पर पंजीकृत थीं।
दोनों के पीओजेके में हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकियों के साथ भी संबंध थे। आतंकी फंड जुटाने के बाद आरोपी तनवीर अहमद वानी ने हिज्बुल मुजाहिदीन और जैश आदि आतंकी संगठनों धन मुहैया कराया था। आरोपी पीर अरशद इकबाल पाकिस्तान के पूर्व आतंकवादी बशीर अहमद सोफी को धन मुहैया कराता था। एनआईए मामले की जांच कर रही है।