{"_id":"5d6f447e8ebc3e93af0f3b82","slug":"chaotic-elements-trying-to-spoil-the-atmosphere-of-kashmir-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगरः हरकतों से बाज नहीं आ रहे अराजक तत्व, घाटी में माहौल बिगाड़ने की कर रहे कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगरः हरकतों से बाज नहीं आ रहे अराजक तत्व, घाटी में माहौल बिगाड़ने की कर रहे कोशिश
Wed, 04 Sep 2019 10:28 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 04 Sep 2019 10:28 AM IST
सार
- घाटी में माहौल बिगाड़ने की कर रहे कोशिश
- आतंकवादियों के फरमान मानने की चेतावनी
- मध्य कश्मीर के मागम में देखे गए तीन नकाबपोश
विज्ञापन
श्रीनगर के हालात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर घाटी में सरकार की भरपूर कोशिशों के बावजूद अराजक तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। वह माहौल खराब करने के लिए सक्रिय हैं। पटाखे जलाकर यातायात बाधित करने, दुकानदारों को डराते बंदूकधारी युवक और प्रदर्शनकारियों का लोगों को आतंकवादियों के फरमान मानने की चेतावनी देने की घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं। यहां पांच अगस्त को राज्य से विशेष दर्जा वापस लेने के बाद से पाबंदियां लागू हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि अराजक तत्व वाहनों की आवाजाही में बाधा डालने के लिए पटाखों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने करन नगर इलाके में निजी वाहनों पर कुछ युवकों द्वारा पटाखे फेंकने की घटना का भी उदाहरण दिया।
विज्ञापन
बताया कि रविवार और सोमवार को सिविल लाइन्स इलाके में बाइक सवार दो बंदूकधारी युवकों ने लोगों से दुकानें बंद न रखने पर भयावह परिणाम भुगतने की धमकी दी। रविवार को मध्य कश्मीर के मागम में तीन नकाबपोश देखे गए जो लोगों से पूरी तरह हड़ताल पर जाने के लिए कह रहे थे। हालांकि पुलिस का दावा है कि वह स्थिति पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
मालूम हो कि पिछले सप्ताह शहर के बाहरी पारिमपोरा पारिमपोरा इलाके में आतंकवादियों ने एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी थी क्योंकि उसने दुकान बंद रखने के उनके फरमान को ठुकरा दिया था।