{"_id":"686594c49ad9a88afd080905","slug":"changiya-included-in-vibrant-village-will-now-put-it-on-tourism-map-lg-jammu-news-c-10-lko1027-650461-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाइब्रेंट गांव में चंगिया शामिल, अब पर्यटन के नक्शे पर लाएंगे : एलजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाइब्रेंट गांव में चंगिया शामिल, अब पर्यटन के नक्शे पर लाएंगे : एलजी
विज्ञापन
अरनिया में जय दाती मां दरबार में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मनोज सिन्हा
संवाद न्यूज एजेंसी/ब्यूरो
अरनिया/जम्मू। अमरनाथ यात्रा के लिए जत्थों की रवानगी के उत्साह से भरपूर जम्मू की अरनिया तहसील के लोगों के लिए बुधवार को दिन और भी खास हो गया। क्षेत्र के चंगिया गांव पहुंचे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि इस इलाके का कुछ हिस्सा वाइब्रेंट गांव में शामिल हो चुका है। अब क्षेत्र को पर्यटन के नक्शे पर लाएंगे।
एलजी अखिल भारतीय महाजन फगोतरा बिरादरी की ओर से चंगिया गांव स्थित जय दाती मां के दरबार में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के कई गांवों को वाइब्रेंट गांव में शामिल किया है। एलजी ने कहा कि सुचेतगढ़ बॉर्डर, बाबा चमलियाल दरगाह, जय दाती मां दरबार चंगिया और घराना वेटलैंड सभी पर्यटन स्थल एक दूसरे से मात्र आधे घंटे के अंतराल पर आते हैं। इसके चलते पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए और सैलानियों को आकर्षित करने के लिए सुविधाओं को बढ़ावा देना जरूरी है। इस मौके पर फगोतरा बिरादरी के सदस्य व विहिप के जम्मू-कश्मीर व लद्दाख के अध्यक्ष राजेश गुप्ता मौजूद रहे।
कस्टोडियन के मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई करे राजस्व विभाग
एलजी ने कहा कि राजस्व विभाग को कानूनी प्रक्रिया के तहत कस्टोडियन के मुद्दे पर तत्काल कार्यवाही का निर्देश दिया जाएगा। मालिकाना हक की प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या उजागर होती है, तो राजस्व विभाग को कस्टोडियन की जमीन लीज पर देने के लिए कहा जाएगा, ताकि लोग बेफिक्र होकर कस्टोडियन जमीन का इस्तेमाल कर सकें। दरअसल एलजी के समक्ष महाजन सभा के प्रधान भरत चौधरी, भारत भूषण महाजन, जनरल सेक्रेटरी पवन गुप्ता, सुदेश और रवि गुप्ता ने सीवरेज की समस्या का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जय दाती मां दरबार चंगिया का पार्किंग स्थल कस्टोडियन जमीन पर है। सरकार की तरफ से कब्ज तो दिया गया है, लेकिन अभी तक मालिकाना हक अखिल भारतीय महाजन फगेतरा बिरादरी को नहीं दिया गया है। लिहाजा कस्टोडियन विभाग को तत्काल बिरादरी को मालिकाना हक देने के लिए कहा जाए। गांव चंगिया में सीवरेज की समस्या वर्षों पुरानी है। सीवरेज की निकासी न होने से जय दाती मां दरबार के इर्द-गिर्द गंदगी का आलम बन जाता है। इससे दाती मां दरबार की सुंदरता पर ग्रहण लग जाता है।
विज्ञापन
मैं महज गिलहरी की तरह... विकास के काम सरकार से कहें
विधायक राजीव भगत ने जब डिग्री कॉलेज और अस्पताल की मांग रखी, तो एलजी ने कहा कि जब रामसेतु बनाया गया था, तब भालू, बंदर समेत गिलहरी ने भी अपना योगदान दिया था। इसी तरह मान लीजिए कि मैं एक गिलहरी की तरह हूं। पुलिस से जुड़ा कोई मसला और मांग है तो बताएं। विकास के काम, समस्याएं हल करने का अधिकार सरकार के पास है। मनोज सिन्हा ने कहा कि एक साल पहले मेरी भूमिका विकास कार्य करने वालों में थी। विकास कार्यों के लिए पैसा भी चुनी हुई सरकार के पास है। चुनी हुई सरकार के फैसलों पर दखल देने का उन्हें कोई अधिकार नहीं है। लिहाजा विधायक अपनी शक्ति का इस्तेमाल करें और क्षेत्र के विकास कार्यों को मुकम्मल करवाएं।