{"_id":"61800f13387e22716e48f311","slug":"change-of-workspace-of-three-administrative-officers-including-two-ias-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: दो आईएएस समेत तीन प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, मंदीप कौर योजना विभाग की प्रमुख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: दो आईएएस समेत तीन प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, मंदीप कौर योजना विभाग की प्रमुख
Mon, 01 Nov 2021 09:31 PM IST
विमल शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 01 Nov 2021 09:31 PM IST
सार
प्रदेश सरकार ने विजय कुमार को राजस्व सचिव के पद पर किया तैनात। उच्च शिक्षा विभाग की प्रशासनिक सचिव सुषमा चौहान को अतिरिक्त जिम्मेदारी से किया गया मुक्त।
विज्ञापन
Secretariat Jammu
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सामान्य प्रशासनिक विभाग में अगली नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे दो आईएएस अधिकारियों को प्रदेश सरकार ने अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। 2004 बैच की आईएएस अधिकारी मंदीप कौर को योजना, विकास और निगरानी विभाग की आयुक्त बनाया गया हैं। अभी तक योजना विभाग के प्रशासनिक सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहीं उच्च शिक्षा विभाग की प्रशासनिक सचिव सुषमा चौहान को अतिरिक्त जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है।
विज्ञापन
2005 बैच के आईएएस अधिकारी विजय कुमार बिदुरी को राजस्व विभाग का आयुक्त सचिव बनाया गया है। अभी तक राजस्व विभाग के आयुक्त सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे गृह विभाग के प्रधान सचिव को अतिरिक्त जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं हस्तशिल्प और हस्तकरघा विभाग कश्मीर के निदेशक महमूद अहमद शाह का तबादला कर उन्हें उद्योग एवं वाणिज्य विभाग कश्मीर का निदेशक बनाया गया है।
विज्ञापन