फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   chandigarh won national school games trophy organised in jammu

चंडीगढ़ ने कब्जाई नेशनल स्कूल गेम्स की ट्रॉफी, रोमांचक मुकाबले में हरियाणा को 15 रन से पछाड़ा

Tue, 25 Dec 2018 09:24 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 25 Dec 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
chandigarh won national school games trophy organised in jammu
64th National School Games - फोटो : अमर उजाला
जम्मू में 64वीं नेशनल स्कूल गेम्स क्रिकेट अंडर 19 बॉयज चैंपियनशिप में चंडीगढ़ ने अपने जीत अभियान को जारी रखते हुए हरियाणा को 15 रन से पछाड़कर ट्राफी अपने नाम की। तीसरे स्थान के लिए मेजबान जेएंडके ने उत्तर प्रदेश को शिकस्त देकर ट्राफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


जम्मू विश्वविद्यालय के मैदान पर तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में जेएंडके ने उत्तर प्रदेश को 15 रनों से शिकस्त देकर जीत अपनी झोली में डाली। जेएंडके ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 13.2 ओवर में 78 रनों का स्कोर खड़ा किया। ऋषभ और इमरान ने 17-17 रनों का योगदान दिया। यूपी की ओर से ज्ञानेंद्र ने चार बल्लेबाजों को बाहर का रास्ता दिखाया, लेकिन इसके जवाब में यूपी के बल्लेबाज 15 ओवर में 64 रन ही जुटा पाए। आदित्य ने 11 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन


अशांक ने चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। केसी पब्लिक स्कूल के मैदान पर खेले गए खिताबी मुकाबले में चंडीगढ़ ने हरियाणा को 15 रनों से शिकस्त दी। चंडीगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवर में छह विकेट पर 127 रनों का स्कोर खड़ा किया। जानम ओबेर ने नाबाद 29 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा की ओर से गौरव, विवेक और नवीन ने एक-एक विकेट गिराया, लेकिन इसके जवाब में हरियाणा के बल्लेबाज निर्धारित ओवर में नौ विकेट पर 112 रन ही जुटा पाए। अमित ने सर्वाधिक 32 रनों की पारी खेली।


चंडीगढ़ की ओर से गुरमेर सिंह ने तीन विकेट गिराए। केसी पब्लिक स्कूल पलोड़ा जम्मू में हुए समापन समारोह में युवा कलाकारों ने रंगारंग व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की छटा बिखेरी। विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने डीजी स्पोर्ट्स सलीम उर रहमान, संयुक्त निदेशक बशीर अहमद, पर्यवेक्षक कुलदीप मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed