जम्मू-कश्मीर: 10 आईपीएस समेत 25 अफसरों के तबादले, 17 जिलों के जिला प्रमुख बदले गए
गृह विभाग ने आदेश जारी कर कई आईपीएस अफसरों को पदोन्नत कर दिया। आईजी मुकेश सिंह, एम के सिन्हा, सुनील कुमार और दानेश राणा को एडीजीपी के पद पर पदोन्नति दी गई है। यह सभी 1996 बैच के अफसर हैं।
विस्तार
प्रशासनिक तबादलों के बाद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया। गृह विभाग ने 17 जिला पुलिस अफसरों को इधर से उधर किया है। इनमें 10 आईपीएस अफसर भी शामिल हैं। राजोरी के एसएसपी चंदन कोहली को जम्मू का नया एसएसपी बनाया गया है, जबकि श्रीधर पाटिल को पद से हटा लिया गया है। उन्हें पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट करने को कहा गया है। कुल 25 अफसरों को बदला गया है।
जारी आदेश के तहत आईपीएस रईस भट्ट को बारामुला का एसएसपी, विनोद कुमार को एसएसपी पुंछ, संदीप चौधरी को एसएसपी श्रीनगर, सुंदीप चक्रबर्ती को एसपी कुपवाड़ा, सुधांशु वर्मा को एसपी सोपोर, संदीप गुप्ता को एसपी हंदवाड़ा, शीमा कस्बा को एसपी राजोरी, पीडी नित्या को एसपी रामबन और तनुश्री को एसपी ईस्ट श्रीनगर तैनात किया गया है।
इसके अलावा केपीएस अधिकारियों में जावेद इकबाल को एआईजी पुलिस मुख्यालय, सुहेल मनावर को एसपी गांदरबल, शैलेंद्र सिंह को एसपी रियासी, इम्तियाज हुसैन को एसपी अनंतनाग, शेख जुल्फीकार आजाद को एसएसपी श्रीनगर सिक्योरिटी का अतिरिक्त पदभार, ताहिर सलीम खान एसपी बडगाम, मोहम्मद जैद एसपी बांदीपोरा, रमेश चंद्र कोतवाल एसपी कठुआ, शफकत हुसैन एसपी किश्तवाड़, शहजाद सलारिया एसपी एपीसीआर, परबीत सिंह एसपी बेस्ट श्रीनगर, मुब्बसर हुसैन एसपी नार्थ श्रीनगर, इरशाद हुसैन राथर एसपी हजरतबल श्रीनगर तैनात किए गए हैं। शैलेंद्र मिश्रा, राहुल मलिक, श्रीधर पाटिल, अंबारकर दिनकर, अमोद नागपुरे, मोहम्मद हसीब मुगल, हसीब उर रहमान, अब्दुल क्यूम, रशमी वजीर, रमेश अंगराल, हरमीत सिंह, जावेद इकबाल और खलीम अहमद को अगले आदेश तक पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट करने को कहा गया है।
2007 बैच के सुनील गुप्ता, सुजित कुमार, विवेक गुप्ता और मोहम्मद सुलेमान चौधरी को डीआईजी सुपर टाइम स्केल में प्रमोट किया गया है। 2008 बैच के तेजिंदर सिंह, उदय भास्कर बिल्ला और अब्दुल जब्बार का ग्रेड बढ़ाया गया है। 2017 बैच के अनायत अली, मोहिता शर्मा, निखिलत बोरकर, तनुश्री को भी सीनियर श्रेणी में लाया गया है।