फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Chance rain and snowfall in Jammu Kashmir today, many cattle died due in Poonch

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में आज बारिश और बर्फबारी की संभावना, पुंछ में कच्चा मकान ढहने से कई मवेशी मरे

Tue, 04 Apr 2023 02:16 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 04 Apr 2023 02:16 AM IST
सार

मौसम के बदले मिजाज से दिन के पारे में सामान्य से 5 से 9 डिग्री तक गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने मंगलवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
Chance rain and snowfall in Jammu Kashmir today, many cattle died due in Poonch
जम्मू में छाए रहे बादल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मार्च के बाद अप्रैल में जहां बिगड़े मौसम ने तपिश से राहत दिलाई है, वहीं जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। रामबन के पंथियाल और कैफेटेरिया मोड़ पर भूस्खलन व पहाड़ों से पत्थर गिरने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग करीब तीन घंटे बंद रहा है।

विज्ञापन


जिला पुंछ और राजोरी को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड बर्फबारी के कारण पहले से ही बंद पड़ा है। बारिश और खराब मौसम के कारण कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा प्रभावित रही। पुंछ के ढोकरी इलाके में कच्चा मकान ढहने से कई मवेशी मारे गए हैं।
विज्ञापन


मौसम के बदले मिजाज से दिन के पारे में सामान्य से 5 से 9 डिग्री तक गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने मंगलवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। छह अप्रैल तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर के कई हिस्सों में दोपहर बाद शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शाम तक जारी था। सादना टॉप, राजदान पास, गुलमर्ग, कुपवाड़ा आदि पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। कश्मीर के मौसम में ठंडक कायम है।

श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री गिरकर 14.0, पहलगाम में 12.6 और गुलमर्ग में 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला राजोरी के मैदानी इलाकों में बारिश के साथ पीर पंजाल पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। जम्मू में दिन की शुरुआत बूंदाबांदी के साथ हुई और दिनभर बादल छाए रहे।

इस बीच कई इलाकों में कुछ देर के लिए तेज बारिश भी हुई। यहां दिन का तापमान सामान्य से 8.5 डिग्री गिरकर 21.5 और न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का पारा सामान्य से 3.9 डिग्री गिरकर 16.0, बटोत में सामान्य से 4.2 डिग्री गिरकर 15.1 दर्ज किया गया। 

 

कटड़ा में सामान्य से 8.4 डिग्री गिरकर 18.5 और भद्रवाह में सामान्य से 3.7 डिग्री गिरकर 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 2.5 और कारगिल में 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed