{"_id":"631e3cc3c338c4331a24091f","slug":"chance-of-rain-in-jammu-kashmir-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Updates: जम्मू कश्मीर में आज हल्की से तेज बारिश के आसार, प्रदेश में लगातार बदल रहा है मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Updates: जम्मू कश्मीर में आज हल्की से तेज बारिश के आसार, प्रदेश में लगातार बदल रहा है मौसम
Mon, 12 Sep 2022 02:10 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 12 Sep 2022 02:10 AM IST
सार
प्रदेश में रविवार सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर को एक दम मौसम ने करवट बदली और तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बारिश हुई। बारिश से अधिकतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
जम्मू में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश में रविवार को अधिकतर जिलों में हल्की से सामान्य बारिश से खुशगवार हुए मौसम का लोगों ने आनंद उठाया। जम्मू जिले में 9.2 एमएम, कटड़ा में दस एमएम, कश्मीर के गुलमर्ग में 9 एमएम व पहलगाम में आठ एमएम के करीब बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में रविवार सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर को एक दम मौसम ने करवट बदली और तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बारिश हुई।
विज्ञापन
बारिश से अधिकतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हुई है। जम्मू जिले में सामान्य से करीब दो डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
वहीं श्रीनगर में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 23.3, श्री माता वैष्णों देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान करीब एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान भी कई क्षेत्रों में हल्की से सामान्य बारिश हो सकती है।
विज्ञापन