फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Chamber elections: Three teams are going door to door distributing voter cards

चैंबर चुनाव : तीन टीमें घर-घर जाकर बांट रहीं वोटर कार्ड

विज्ञापन
Chamber elections: Three teams are going door to door distributing voter cards
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज का चुनाव आठ जून को है। इसके लिए चुनाव कमेटी की तरफ से निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव कराए जाने के लिए कमर कस ली गई है। चुनाव में 2975 व्यापारी मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चैंबर में चुनाव प्रबंधन देख रही तीन टीमें घर-घर जाकर वोटर पहचानपत्र बांटने का काम कर रही हैं। कार्यालय में आने वाले व्यापारियों को भी यहां से वोटर आईडी जारी किए जा रहे हैं।

चुनाव में छह पदों के लिए 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव कमेटी के अध्यक्ष शिवप्रताप गुप्ता ने बताया कि दो माह पहले ही मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इसमें अब कोई संशोधन नहीं किया जा सकता। मतदान के लिए वोटर आईडी कार्ड बांटने की प्रक्रिया युद्धस्तर पर चल रही है। चुनाव को लेकर प्रशासनिक व पुलिस विभाग को सुरक्षा प्रबंधों के लिए सूचना भेजी जा चुकी है ताकि निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से चुनाव कराए जा सकें।
विज्ञापन


व्यापारिक, राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है चुनाव
चैंबर चुनाव पर व्यापारियों के साथ ही राजनीतिक दृष्टि से भी सभी राजनीतिक पार्टियों की नजर है। चुनाव में खड़े प्रत्याशियों व उनकी टीमों का कहीं न कहीं राजनीति जुड़ाव भी है। सत्ता पक्ष व विपक्ष के नेता इस चुनाव पर नजर रखे हुए हैं। अंदरखाने में अपनी-अपनी टीमों का समर्थन भी कर रहे हैं। चुनाव में पूर्व की तरह ही निवर्तमान अध्यक्ष अरुण गुप्ता व पूर्व अध्यक्ष राकेश गुप्ता की टीमों के बीच सीधा मुकाबला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed