फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   challan submitted against udhampur truck attack

उधमपुर ट्रक हमले में नौ के खिलाफ चालान पेश

Wed, 09 Dec 2015 10:14 AM IST
Updated Wed, 09 Dec 2015 10:14 AM IST
विज्ञापन
challan submitted against udhampur truck attack

बीफ को लेकर उत्पन्न तनाव के बीच जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर एक ट्रक पर किए गए पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस ने मंगलवार को नौ लोगों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में चालान पेश किया।

विज्ञापन


9 अक्तूबर 2015 को हुए हमले में झुलसे ट्रक चालक अनंतनाग निवासी जाहिद अहमद की इलाज के दौरान नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई थी। जबकि सह चालक शौकत गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने संदूर सिंह , दानिश उर्फ पम्मा, हरीश सिंह कटोच, बल बहादुर सिंह उर्फ अब्बू , वीरेंद्र सिंह उर्फ काका, राहुल शर्मा व रामेश्वर सिंह के खिलाफ एफआईआर 368 में धारा 307, 302, 435 एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत चालान पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौवें अभियुक्त सरपंच विकास शर्मा के खिलाफ युवाओं को उकसाने की धारा 212 के तहत चालान पेश किया। आरोप है कि सरपंच विकास शर्मा के उकसावे में आकर सभी ने नौ अक्तूबर की रात को हाईवे पर खड़े ट्रक पर हमला बोल दिया। पेट्रोल बम मारा।

उग्र हुई भीड़ में से इन आरोपियों ने कांड को अंजाम दिया। अभियोजन पक्ष के वकील पवन जंडियाल के अनुसार इनमें से तीन आरोपियों पर पीएसए भी लगा हुआ है। चालान का निरीक्षण करने के बाद वह कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे।

पथराव मामले में भी चालान पेश

challan submitted against udhampur truck attack

भरत नगर में ही अक्तूबर महीने में कश्मीर के ट्रकों पर पथराव करने के मामले में पुलिस ने एक और चालान पेश किया है। पुलिस चालान के अनुसार एफआईआर 367 के तहत हत्या के प्रयास का तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

नौ अक्तूबर को ही घटी इस घटना में धारा 307 के तहत बलविंदर सिंह, दानिश तथा जसबीर सिंह पर सीजेएम कोर्ट में चालान पेश किया। इस मामले में भी एडवोकेट पवन जंडियाल प्रतिवादी पक्ष के वकील हैं।

इन तीनों के खिलाफ उपद्रव मचाने, शांति भंग करने के आरोप में पुलिस ने पीएसए लगाया है। इस पथराव में बाईपास पर कुछ ट्रकों को क्षति पहुंची थी। ट्रक कश्मीर से जम्मू के लिए जा रहे थे। पथराव के बाद ट्रक चालकों की हत्या करने के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed