फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   chalan in jammu

Jammu News: स्कूली बच्चों को ढोने वाले निजी वैन चालकों के काटे चालान

विज्ञापन
chalan in jammu
जम्मू। स्कूली बच्चों को ढोने वाले निजी वाहन जहां नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, वहीं, जरूरी दस्तावेजों के बिना ही सड़क पर दौड़ रहे हैं। इसमें निजी वैन, ऑटो रिक्शा शामिल हैं। इनके पास न जरूरी दस्तावेज हैं और न सुरक्षा के पर्याप्त उपाय। इसके बावजूद ये स्कूली बच्चों को ढो रहे हैं। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ मंगलवार को आरटीओ जम्मू ने कड़ी कार्रवाई की। गांधीनगर में प्रजेंटेशन कान्वेंट स्कूल के बाहर ऐसे वाहनों चालकों के चालान किए गए। साथ ही डीएल रद्द करने की भी सिफारिश की गई।
विज्ञापन

शहर में अधिकांश निजी स्कूलों के पास परिवहन सुविधा नहीं है। ऐसे में अभिभावकों को मजबूरन निजी वैन में बच्चों को स्कूल भेजना पड़ रहा है। इन निजी वैन और ऑटो में बच्चों के सुरक्षा के इंतजाम भी नहीं हैं। एक वैन में सात लोगों के बैठने की क्षमता होती है, लेकिन उसमें 12 से 15 बच्चों को बिठाया जा रहा है। गर्मी के मौसम में इन वैन में सफर करने वाले बच्चों की स्थिति और खराब होती है। निजी वैन चालक कुछ पैसों के लिए जानवरों की तरह बच्चों को बैठाते हैं। पिछले दिनों डीसी जम्मू ने निजी स्कूलाें के प्रिंसिपलों के साथ बैठक कर बच्चों को सुरक्षित परिवहन सुविधा सुनिश्चित करने को कहा था। साथ ही निजी वैन संचालकों को भी नियमों का पालन करने को कहा था। इसके बाद अब आरटीओ द्वारा ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मंगलवार को गांधीनगर में आरटीओ रिहाना तबुस्सम ने वाहनों की जांच की। इसमें ऐसे वाहन मिले जिनका इंश्योरेंस खत्म हो चुका था। साथ इसमें क्षमता से ज्यादा बच्चों को बिठाया गया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed