फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   chakka jam today in jammu province

Jammu News: जम्मू संभाग में आज नहीं चलेंगी बस, मेटाडोर, ऑटो और टैक्सी

विज्ञापन
chakka jam today in jammu province
जम्मू। सरोर टोल प्लाजा हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को जम्मू संभाग में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल रहेगी। संभाग के सभी जिलों में यात्री वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। सड़कों पर बसें, मेटाडोर, टैक्सी, ऑटो और ई-रिक्शा नहीं चलेंगे। जम्मू से अंतर जिला मार्गों पर चलने वाली बसें भी बंद रहेंगी।
विज्ञापन

ऑल जम्मू-कश्मीर ट्रांसपोर्ट वेल्फेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अजीत सिंह ने वीरवार को प्रेस वार्ता में बताया कि हमने पहले प्रदेश स्तरीय अनिश्चितकाल की हड़ताल का आह्वान किया था, लेकिन विभिन्न संगठनों की मांग पर अब पहले जम्मू संभाग में हड़ताल का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को भगवती नगर चौक से चक्का जाम की शुरूआत होगी। इसमें ट्रांसपोर्ट वेल्फेयर एसोसिएशन के सभी जिला प्रधान, कश्मीर संभाग के पदाधिकारी व अन्य संगठन एकत्रित होंगे और अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाएंगे, ताकि लोगों की जायज समस्याओं का समाधान हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को ही शाम को एसोसिएशन की बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री और बार एसोसिएशन जम्मू व युवा राजपूत सभा ने हड़ताल का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सरोर टोल प्लाजा को लेकर अपना रुख साफ नहीं किया। इसके कारण हमें चक्का जाम करने पर मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि सभी जिलों के विभिन्न संगठनों से इस हड़ताल का समर्थन करने का आह्वान किया है। ये सरकार को अपनी एकजुटता और ताकत दिखाने का मौका है। मिनी बस यूनियन के प्रधान विजय चिब ने कहा कि संभागीय स्तर की हड़ताल होगी। सभी जिलों में मेटाडोर व अन्य यात्री वाहनों का चक्का जाम रहेगा। हम सरकार को अपनी ताकत दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में ई-रिक्शा और ऑटो भी नहीं चलेंगे
जम्मू जिले में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल का ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा एसोसिएशन ने भी समर्थन किया है। शहर में ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा का भी परिचालन नहीं होगा। ऐसे में आम लोगों को काफी परेशानी होगी। विशेषकर जम्मू रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर जाने और आने वाले लोगों को समस्या होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed