चैत्र नवरात्रि का आगाज: माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, यात्रा काउंटर पर दिखी भारी भीड़
माता वैष्णो देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन भक्तों ने मां शैलपुत्री की पूजा की, मंदिर में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने माता से आशीर्वाद लिया और नवरात्रि का उत्सव धूमधाम से शुरू किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माता वैष्णो देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। नवरात्रि के दौरान हर दिन देवी दुर्गा को एक अलग रूप समर्पित किया जाता है, पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। इस अवसर पर माता वैष्णो देवी को देखने के लिए बहुत से लोग मंदिर पहुंचे। भक्तों ने मां शैलपुत्री से आशीर्वाद लिया और विधिपूर्वक पूजा अर्चना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण भक्ति देखी गई।
मंदिर प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष उपाय किए हैं ताकि नवरात्रि के दौरान उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी। पहले दिन की पूजा के बाद, श्रद्धालु खुशी और आशीर्वाद से नवरात्रि के बाकी दिनों के लिए तैयार हैं।
#WATCH | Jammu & Kashmir | Devotees arriving at Mata Vaishno Devi Mandir on the first day of Chaitra #Navratri pic.twitter.com/SrlRGoxxx1
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 30, 2025
नवरात्र की उपराज्यपाल ने दी बधाई
नवरात्र पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लोगों को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कश्मीरी पंडित भाईयों और बहनों को भी बधाई दी है, जो नवरेह मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्र पर्व हमें सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है। कहा कि महिलाओं के राष्ट्र निर्माण में समान भागीदार के रूप में सम्मान दिया जाए। उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि वह सभी पर समान रूप से आशीर्वाद बनाए रखें।