फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Chain Singh of Doda won silver medal in World Cup Shooting

सफलता : विश्वकप निशानेबाजी में डोडा के चैन सिंह ने जीता रजत, सेना में हैं सूबेदार

Mon, 18 Jul 2022 12:45 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 18 Jul 2022 12:45 AM IST
सार

सेना में सूबेदार भलेसा के चांसर निवासी चैन सिंह ने साल 2014 में एशियन गेम्स  50 मीटर राइफल-3 पोजिशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने इसी साल एशियन एयरगन चैंपियनशिप की व्यक्तिगत प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।  

विज्ञापन
Chain Singh of Doda won silver medal in World Cup Shooting
Chain Singh, shooter, Doda - फोटो : संवाद

विस्तार

दक्षिण कोरिया के चांगवान शहर में खेली जा रही आईएसएसएफ विश्व कप निशानेबाजी प्रतियोगिता में डोडा निवासी चैन सिंह ने रजत पदक जीतकर जम्मू-कश्मीर और देश का नाम रोशन किया है। यह पदक उन्होंने 50 मीटर थ्री पोजीशन टीम स्पर्धा में हासिल किया है। चैन सिंह डोडा जिले के भलेसा इलाके के रहने वाले हैं। पदक विजेता टीम में उनके साथ संजीव राजपूत व ऐश्वर्य प्रताप सिंह भी शामिल थे।

विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में 90 से अधिक देश शामिल हैं। भारतीय सेना में सूबेदार भलेसा के चांसर निवासी चैन सिंह ने साल 2014 में एशियन गेम्स  50 मीटर राइफल-3 पोजिशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। चैन सिंह ने इसी साल एशियन एयरगन चैंपियनशिप की व्यक्तिगत प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। 
विज्ञापन


चैन सिंह ने साल 2015 में केरल में हुए नेशनल गेम्स में व्यक्तिगत प्रतियोगिता में दो स्वर्ण, एक कांस्य समेत तीन पदक जीतने में सफलता हासिल की थी। इसके साथ ही चैन सिंह ने राइफल-3 शूटिंग के टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रियो ओलंपिक में चैन सिंह 50 मीटर 3 पोजिशन इवेंट में 23वें पायदान पर रहे थे। चैन सिंह ने अपने कॅरिअर में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में 90 से अधिक पदक जीते हैं, जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में 11 स्वर्ण पदक, 4 रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं।

एलजी ने दी बधाई

विश्व कप प्रतियोगिता की टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर चैन सिंह को बधाई। जम्म-कश्मीर समेत पूरे देश को आपकी इस सफलता पर गर्व है। आपकी सफलता युवाओं को प्रोत्साहित करेगी और खेलों के लिए मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र बनाने में मदद करेगी। -मनोज सिन्हा, उप राज्यपाल, जम्मू-कश्मीर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed