{"_id":"59c21ea24f1c1bac688b581b","slug":"cfv-by-pakistan-in-keran-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने एलओसी पर फिर तोड़ा सीजफायर, एक जवान शहीद अन्य तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने एलओसी पर फिर तोड़ा सीजफायर, एक जवान शहीद अन्य तीन जख्मी
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 20 Sep 2017 07:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिला स्थित केरन सेक्टर में में पाक रेंजर्स ने एक बार फिर नापाक हरकत करते हुए सीमा पर स्नाइपर फायर से हमला किया। इस दौरान एक जवान के पाक गोलाबारी में जवान शहीद घायल होने की सूचना है जबकि अन्य तीन जवान जख्मी हो गए। घायलों का सेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सेना की उत्तरी कमांड के प्रवक्ता ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की। सेना ने शहीद जवान की शिनाख्त 26 वर्ष के राइफलमैन राजेश खत्री (5852895पी) के तौर पर की है। तीन घायल जवानों का इलाज सेना के अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
केरन सेक्टर इलाके में छोटे और आटोमेटिक हथियारों से पाकिस्तानी सेना द्वारा रुक रुक कर फायरिंग की जा रही है। पाक फायरिंग का भारतीय सेना के जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। इस घटना के बाद सीमा पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए गये हैं
विज्ञापन