{"_id":"6479031eae468ea4fb097978","slug":"ceo-visit-school-kassim-nagar-jammu-news-c-10-jam1006-129941-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सीईओ ने किया स्कूल का दौरा, फंड की कमी पर सफाई का दिया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सीईओ ने किया स्कूल का दौरा, फंड की कमी पर सफाई का दिया भरोसा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। स्कूल शिक्षा विभाग स्वच्छ विद्यालय अभियान का ढिंढोरा पीटता है, लेकिन जमीनी तौर पर सच्चाई उलट है। इसकी उदाहरण कासिम नगर हाई स्कूल है, जहां गंदगी के बीच बच्चे पढ़ने को मजबूर हैं। शौचालय के हालात काफी दयनीय है। जगह-जगह कूड़े के ढेर है। बदबू के कारण सांस लेना तक मुश्किल है।
विभाग के निराशाजनक रवैये को अमर उजाला की ओर से उठाया गया। एक दिन बाद हरकत में आए मुख्य शिक्षा अधिकारी जम्मू सूरज सिंह राठौड़ ने स्कूल का दौरा किया। उन्होंने प्रबंधन को सफाई के निर्देश दिए। शिक्षकों ने फंड की समस्या बताई। इस पर सीईओ ने खुद से व्यवस्था को पुख्ता करने की बात कही। प्रबंधन ने शौचालय की सफाई करवाई। हालांकि परिसर में गंदगी के ढेर है। स्कूल में 136 के करीब बच्चे हैं, ज्यादातर आर्थिक कमजोर परिवारों से हैं।
लोग बोले- अधिकारियों के बच्चे भी यहां पढ़ें
स्कूल में गंदगी पर स्थानीय लोगों में भी रोष है। लोगों ने कहा कि अधिकारियों के बच्चे भी इस स्कूल में पढ़ते तो उन्हें पता चलता। हमारे बच्चों को गंदगी में पढ़ाया जा रहा है। कोई सुध नहीं ले रहा।