{"_id":"68eeb8866540f10f63073734","slug":"ceo-rajouri-takes-action-during-inspection-in-khawas-and-mougla-zones-samba-news-c-272-1-raj1001-105725-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सीईओ राजोेरी ने खवास और मौगला ज़ोन में निरीक्षण के दौरान की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सीईओ राजोेरी ने खवास और मौगला ज़ोन में निरीक्षण के दौरान की कार्रवाई
Wed, 15 Oct 2025 02:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
राजोेरी। मुख्य शिक्षा अधिकारी राजोेरी मोहम्मद हाफिज ने खवास और मौगला ज़ोन के कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन व कर्तव्यों की उपेक्षा करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। कार्रवाई करते हुए कर्मचारियों का वेतन रोक दिया और स्पष्टीकरण भी मांगा है।
सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल तेरयाथ के दौरे के दौरान सीईओ ने स्कूल के कामकाज में पूरी तरह से कुप्रबंधन देखा। उन्होंने प्रशासनिक खामियों और स्कूल में कुप्रबंधन के लिए प्रधानाचार्य को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया। बॉटनी के लेक्चरर सुरखी लाल को भी बिना उचित स्वीकृति के छुट्टी लेने और अधिकतम अवधि तक ड्यूटी से गैर हाजिर रहने पर नोटिस जारी किया गया।
लड़कों के मिडिल सकूल मे सीईओ ने पाया कि केवल 29 छात्रों के लिए 8 शिक्षक तैनात हैं जो अत्यधिक अनुपातहीन है। चूंकि स्कूल भवन हायर सेकेंडरी स्कूल तेरयाथ के परिसर में स्थित है इसलिए उन्होंने कर्मचारियों के बेहतर उपयोग और शैक्षणिक प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए इसे हायर सेकेंडरी स्कूल के साथ जोड़ने का आदेश दिया।
विज्ञापन
पीएम श्री स्कूल एचएसएस मोघला में मास्टर इंद्रजीत सिंह निर्धारित पाठ्यपुस्तक के बजाय एक गाइड से पढ़ाते पाए गए। इसे एक गंभीर शैक्षणिक चूक मानते हुए सीईओ ने स्पष्टीकरण मांगा और सभी शिक्षण कर्मचारियों को अनुमोदित पाठ्यक्रम और पाठ्यचर्या का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया।
एचएस दलेरी में मास्टर मोहम्मद सगीर ने सत्र के दौरान अधिकतम छुट्टी ली जिससे कक्षा शिक्षण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। उनका वेतन तुरंत रोक दिया गया और उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई। सीईओ ने पूरे क्षेत्र के सभी कर्मचारियों को समय की पाबंदी, कक्षा शिक्षण और शैक्षणिक परिणामों में सुधार करने के लिए आगाह किया और चेतावनी दी कि आगे कोई भी ढिलाई सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई का कारण बनेगी।
सीईओ ने केजीबीवी गर्ल्स हॉस्टल खवास का भी दौरा किया, जहां उन्होंने लंबित कार्यों की समीक्षा की और संबंधित सहायक अभियंता को युद्धस्तर पर शेष कार्यों को पूरा करने और छात्राओं के आवास की सुविधा के लिए भवन को तुरंत सौंपने का निर्देश दिया।
हायर सेकेंडरी सकूल खवास में अंग्रेजी के लेक्चरर मकबूल हुसैन को अतिरिक्त अवकाश लेते पाया गया। उनका वेतन रोक दिया गया और तदनुसार स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया।
शीतकालीन परीक्षाएं समय पर शुरू करें
सीईओ ने ज़ेडईओ कार्यालय कोटरंका का निरीक्षण किया। यहां कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की और समग्र कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने ज़ेडईओ कोटरंका को निर्देश दिए कि वे पहले से जारी तिथि-पत्र के अनुसार शीतकालीन परीक्षाएं समय पर शुरू करें और परिणाम 1 नवंबर 2025 से पहले घोषित किए जाएं।
खवास और मौगला क्षेत्र में समग्र निरीक्षण के दौरान सीईओ ने सभी कर्मचारियों को समय की पाबंदी बनाए रखने, पूर्ण उपस्थिति सुनिश्चित करने और शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार लाने के लिए तत्काल निर्देश दिए।