{"_id":"68b8af4ef06cdc2bb201076d","slug":"centre-will-leave-no-stone-unturned-in-helping-the-needy-sinhacentre-will-leave-no-stone-unturned-in-helping-the-needy-sinha-jammu-news-c-10-lko1027-703938-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमंदों की मदद में कोई कसर नहीं छोड़ेगा केंद्र : सिन्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरतमंदों की मदद में कोई कसर नहीं छोड़ेगा केंद्र : सिन्हा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर/जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों से बात की और प्रदेश में भारी बारिश के बाद उपजे हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि आपदा की इस स्थिति में जरूरतमंद लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाने के लिए केंद्र कोई कसर नहीं छोड़ेगा। इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।उपराज्यपाल ने राजोरी के सुंदरबनी में मां-बेटी की मौत पर दुख जताया है।
उपराज्यपाल ने वरिष्ठ अधिकारियों से जल जनित रोगों से बचाव के लिए सभी आवश्यक निवारक उपाय करने को कहा। उन्होंने प्रभावित परिवारों को राशन, कंबल, दवाइयां, रसोई गैस और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने और बिजली व्यवस्था को शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए। लोगों से हर संभव सावधानी और सुरक्षा उपाय अपनाने का आग्रह किया। उपराज्यपाल ने यह भी आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
बाढ़ प्रभावित इलाकों के बारे में उन्हें बताया गया कि प्रभावित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित निकालने में सेना, वायु सेना, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, जिला प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमें जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
अखनूर में बाढ़ से प्रभावित लोगों को बीएसएफ, एनडीआरएफ और पुलिस द्वारा सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। अनंतनाग, बडगाम और पुलवामा के लगभग 67 गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और पुलवामा तथा शोपियां में खानाबदोश परिवारों को जिला प्रशासन द्वारा आश्रय प्रदान किया गया।
श्रीनगर में नौ आश्रय स्थल तैयार
श्रीनगर शहर में आपातकालीन स्थिति में राहत के लिए लगभग नौ आश्रय स्थल तैयार हैं। उन्होंने राजोरी जिले के सुंदरबनी के कांगड़ी में हुई त्रासदी से प्रभावित लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है और लगातार बारिश से प्रभावित सभी लोगों के कुशलक्षेम की कामना की है।