फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   central university of jammu

केंद्रीय विश्वविद्यालय स्टाफ के लिए खुला, छात्रों को बुलाने पर मंथन जारी

विज्ञापन
central university of jammu
जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू ने 2 नवंबर से राया सुचानी (बाग्ला) में टीचिंग, नॉन टीचिंग और अन्य स्टाफ को बुला लिया गया है। वहीं सभी सर्टीफिकेट, डिप्लोमा, अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट- ग्रेजुएट कोर्सिज के छात्रों की कक्षाएं ऑनालइन ही चलेंगी। टीचिंग स्टाफ यूनिवर्सिटी से ही ऑनलाइन कक्षाएं लेंगे। वहीं, यूनिवर्सिटी के सभी रिसर्च प्रोग्राम के स्कॉलरों को विभाग के अध्यक्ष और उनके सुपरवाइजर के निर्देश के अनुसार यूनिवर्सिटी आने की अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में स्टाफ को बुलाने से पहले पूरी तरह परिसर को सैनिटाइज किया गया है। साथ ही कोविड़-19 के सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश जारी किए हैं। यूनिवर्सिटी परिसर में कोई भी बिना मास्क के अंदर नहीं कर सकेगा। यूनिवर्सिटी में जाने से पहले सभी की थर्मल स्क्रीनिंग और गेट पर सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना होगा। इसके बाद ही यूनिवर्सिटी परिसर में जाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्रोेेें को नियमित रूप से बुलाने पर अभी विचार-विमर्श किया जा रहा है। यूजीसी और केंद्र सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइन और समय-समय पर जारी होने वाले निर्देशों के आधार पर ही इसका फैसला किया जाएगा कि छात्रों को कब से यूनिवर्सिटी आने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed