{"_id":"d293d0d8280d4a6e0683ab72a1d056d7","slug":"central-government-can-not-delete-370-mufti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"370 को केंद्र सरकार हटा नहीं सकती: मुफ्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
370 को केंद्र सरकार हटा नहीं सकती: मुफ्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 23 Nov 2014 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले चरण में होने वाले मतदान के लिए पीडीपी संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद ने किश्तवाड़ के चौगान मैदान में आखिरी चुनावी रैली की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम देश के लोगों और प्रधानमंत्री से एक ही अनुरोध करते हैं कि लोगों को जोड़ने का काम करें।
विज्ञापन
यह भी कहा कि 1947 में रियासत को स्पेशल पोजीशन मिली थी। यहां के विधानसभा के पास ही हकूक हैं। अनुच्छेद 370 को भारत सरकार हटा नहीं सकती है। अपने संबोधन में मुफ्ती ने रियासत की वर्तमान सरकार पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमने कश्मीर में हालात ठीक कराए। लेकिन इस सरकार ने मात्र लूटा। हमने फिर से छह वर्ष तक इंतजार किया। हमने कुछ किया इसलिए लोकसभा चुनाव में जीत मिली। कहा कि इस सरकार ने कुछ भी नहीं किया। किश्तवाड़-अनंतनाग को टनल के साथ जोड़ सकती थी, लेकिन सरकार यहां का विकास नहीं चाहती।
विज्ञापन
उन्होंने आश्वासन दिया कि पीडीपी की सरकार बनने पर यहां के पर्यटन, निशुल्क बिजली, बेरोजगारी, पीने का पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी नहीं होगी। इसके लिए जनता का साथ चाहिए।
उन्होंने उमर अब्दुल्ला पर वार करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूर्वजों का क्षेत्र गांदरबल छोड़ दिया। जो अपनों का नहीं हो सके वह बेगानों के लिए क्या करेंगे। मैं यह कहता हूं कि अपना मत जाया न करें।