{"_id":"57ff28244f1c1b3e712908be","slug":"central-cabinet-approves-iim-in-jammu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में IIM की स्थापना को हरी झंडी के साथ कई बड़े फैसलों को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में IIM की स्थापना को हरी झंडी के साथ कई बड़े फैसलों को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 13 Oct 2016 12:19 PM IST
विज्ञापन
आईआईएम की स्थापना को मंजूरी
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर की शिक्षा के लिए एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है । केंद्र सरकार ने अपने एक बड़े फैसले में आज जम्मू में भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) की स्थापना को मंजूरी दे दी है । पीएम मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली में हुई बैठक के दौरान सरकार की कैबिनेट ने इस फैसले को मंजूरी दी है ।
इसके पहले जम्मू में भारतीय प्रद्यौगिकी संस्थान (आईआईटी) की भी स्थापना केंद्र सरकार द्वारा की ओर से की जा चुकी है । जम्मू में आईआईटी के साथ साथ श्रीनगर में राष्ट्रीय प्रद्यौगिकी संस्थान (एनआईटी) भी मौजूद है । आईआईटी और एनआईटी में अब तक इंजीनियरिंग से जुड़े कोर्स संचालित हो रहे है ।
अब सरकार द्वारा आईआईएम की स्थापना होने से देश भर से आने वाले छात्रों के लिए जम्मू-कश्मीर में प्रबंधन की पढ़ाई की राह आसान होगी । जम्मू में आईआईएम की स्थापना का फैसला प्रधानमंत्री के स्पेशल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत किया गया है । आईआईएम की स्थापना के साथ साथ केंद्रीय कैबिनेट ने और भी कई बड़े फैसलों को मंजूरी दी है ।

Cabinet approves setting up of a Indian Institute of Management at Jammu; part of PM’s development package for J&K
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) October 13, 2016
अब सरकार द्वारा आईआईएम की स्थापना होने से देश भर से आने वाले छात्रों के लिए जम्मू-कश्मीर में प्रबंधन की पढ़ाई की राह आसान होगी । जम्मू में आईआईएम की स्थापना का फैसला प्रधानमंत्री के स्पेशल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत किया गया है । आईआईएम की स्थापना के साथ साथ केंद्रीय कैबिनेट ने और भी कई बड़े फैसलों को मंजूरी दी है ।
कई बड़े आर्थिक फैसलों को कैबिनेट की मंजूरी
केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी
- फोटो : File Photo
कैबिनेट के इन बड़े फैसलों में भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक साझेदारी के समझौते को भी मंजूरी दी गई है । इसके अलावा हंगरी से जल प्रबंधन के क्षेत्र में समझौते को भी केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी दी गई है ।
इसके अलावा साहिबगंज बाईपास झारखंड से मनिहारी बाईपास बिहार के बीच नई लिंक रोड को भी मंजूरी दी गई है । कैबिनेट की ओर से दिल्ली में एम्स परिसर में स्थित आयुर्विज्ञान नगर और वेस्ट अंसारी नगर की कालोनियों के पुनर्विकास के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई है ।