{"_id":"5f3a67fc8ebc3e3c9f3372af","slug":"center-will-help-jammu-and-kashmir-to-establish-grevens-portal-in-20-districts-said-union-minister-jitendra-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 जिलों में ग्रीवांस पोर्टल स्थापित करने में जम्मू-कश्मीर की मदद करेगा केंद्रः केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 जिलों में ग्रीवांस पोर्टल स्थापित करने में जम्मू-कश्मीर की मदद करेगा केंद्रः केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह
Mon, 17 Aug 2020 04:50 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 17 Aug 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश के सभी 20 जिलों में ग्रीवांस पोर्टल स्थापित करने में जम्मू-कश्मीर सरकार का पूरा सहयोग करेगी। रविवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ टेलिफोन से इस विषय पर चर्चा करने के बाद डॉ. जितेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी साझा की।
विज्ञापन
डॉ. जितेंद्र सिंह ने संबंधित केंद्रीय मंत्रालय के सचिव छत्रपति शिवाजी और अतिरिक्त सचिव वी श्रीनिवास के साथ बैठक कर योजना को अंतिम रूप दिया। योजना के तहत जम्मू व श्रीनगर जिलों में ग्रीवांस पोर्टल के मुख्यालय बनाए जाएंगे। नई कवायद के तहत लोगों की समस्याओं को उनके संबंधित जिलों में ही सुना जाएगा।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्रालय जम्मू-कश्मीर सरकार के सहयोग से आवाज-ए-अवाम पोर्टल को और बेहतर बनाएगा। इस संबंध में आगामी दिनों में केंद्रीय मंत्रालय की टीम का गठन भी किया जाएगा। पारदर्शी और जवाबदेह सरकार जम्मू-कश्मीर के लोगों को मुहैया करवाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद केंद्रीय डीएआरपीजी मंत्रालय की तरफ से जम्मू-कश्मीर में दो सम्मेलन जिसमें पहला सुशासन सम्मेलन और दूसरा एक भारत श्रेष्ठ भारत सम्मेलन का आयोजन किया गया था।