फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   celebration on verdict

Jammu News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले का मनाया जश्न, ढोल की थाप

विज्ञापन
celebration on verdict
वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजी शरणार्थियों ने मनाया जश्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परगवाल। प्रदेश में अनुच्छेद 370 पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद वेस्ट पाकिस्तानी शरणार्थियों में खुशी की लहर है। उन्होंने परगवाल में एक कार्यक्रम का आयोजन कर जश्न मनाया। इस दौरान रैली भी निकाली, जो मुख्य बाजार से होकर गुजरी। उन्होंने ढोल की थाप पर तिरंगे थामे भंगड़ा डाल खुशी का इजहार किया। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया।

वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजी एक्शन कमेटी के उप प्रधान सुखदेव सिंह मन्हास ने कहा कि हमें आजादी 5 अगस्त 2019 को मिली थी, जब अनुच्छेद 370 और 35-ए हटा। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 को रद्द करने के फैसले को बरकरार रखने का सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय सराहनीय है। वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजी परिवारों को बहुत ही मुश्किलों का सामना करने के बाद नागरिकता मिली है। रिफ्यूजी परिवारों के साथ दशकों से अन्याय होता आ रहा था, लेकिन मोदी सरकार ने उन्हें नागरिकता का अधिकार दिया। मौके पर विशंभर सिंह, बाबू राम, तरसेम सिंह, शक्ति देवी, देव राज, आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed