फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Celebration of BJP Candidate Victory at Party Office

Jammu News: भाजपा प्रत्याशी जुगल किशोर की जीत पर डेढ़ लाख के लड्डू बंटे<bha>;</bha> एक लाख के पटाखे फोड़े, 20 हजार के फूलों की बारिश

विज्ञापन
Celebration of BJP Candidate Victory at Party Office
- बख्शी नगर भाजपा कार्यालय में दो क्विंटल, नई बस्ती में एक क्विंटल, पार्टी कार्यालय में तीन क्विंटल लड्डू बांटे गए
विज्ञापन

- त्रिकुटा नगर, नई बस्ती सहित शहर भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जुगल किशोर की जीत का जश्न
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भाजपा प्रत्याशी जुगल किशोर की जम्मू संसदीय सीट से जीत पर डेढ़ लाख रुपये के लड्डू बंटे तो एक लाख के पटाखे शहर भर में फोड़े गए। इसके अलावा बीस हजार रुपये के फूलों की बारिश जुगल किशोर पर हुई है। बख्शी नगर भाजपा कार्यालय में दो क्विटल, नई बस्ती में एक क्विंटल और पार्टी कार्यालय में तीन क्विंटल लड्डू कार्यकर्ताओं और लोगों को बांटे गए।

पार्टी हेडक्वार्टर त्रिकुटा नगर के अलावा शहरभर में जीत का जश्न मनाया गया। नई बस्ती और पार्टी कार्यालय में जश्न मनाने के लिए नरवाल से पटाखों की खरीदारी की गई। जैसे ही शाम ढली तो आकाश में आतिशबाजी का क्रम शुरू हो गया। इसके अलावा नर्सरी और स्थानीय दुकानों से 20 हजार रुपये के फूल खरीदे गए। इसमें नई बस्ती में ही 101 फूलों के हार भाजपा प्रत्याशी और अन्य नेताओं को पहनाए गए। इसके अलावा बीस किलो फूलों की नई बस्ती में जुगल पर बारिश हुई। इसके अलावा जुगल के घर में भी लोग बधाई के साथ फूलों के हार पहनाने पहुंचे। पार्टी कार्यालय के अलावा वार्डों में भाजपा समर्थित पार्षदों की ओर से जश्न मनाया गया और भाजपा नेताओं को हार पहनाए गए और पटाखे फोड़े गए। हालांकि पार्टी की ओर से जीत के लिए तैयारियां सोमवार को पूरी कर ली गई थीं। मंगलवार को जैसे ही जुगल जीत की ओर बढ़े तो कार्यकर्ता पार्टी हेडक्वार्टर जश्न मनाने के लिए पहुंचे। वार्ड नंबर 23 के पार्षद पवन सिंह ने कहा कि नई बस्ती में जश्न मनाया गया है। पहले सुबह छबील लगाकर लोगों को पानी पिलाया गया अैर प्रसाद वितरित हुआ। इसके बाद शाम को पार्टी हेडक्वार्टर से जुगल किशोर शर्मा को नई बस्ती लाया गया। यहां पर 40 हजार रुपये के पटाखे फोड़े गए। इसका आर्डर पहले से दे दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed