{"_id":"67bb84d486ad575b220bf3e8","slug":"celebration-everywhere-after-pakistans-defeat-jammu-news-c-272-1-raj1001-103977-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पाकिस्तान की हार के बाद हर तरफ मना जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पाकिस्तान की हार के बाद हर तरफ मना जश्न
विज्ञापन
युवाओं ने जमकर की आतिशबाजी, एक-दूसरे का मुंह भी मीठा कराया
संवाद न्यूज़ एजेंसी
राजोरी। चैंपियंस ट्रॉफी मे रविवार को जैसे ही भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से करारी हार दी, तो राजोरी में आतिशबाजी के साथ जश्न शुरू हो गया। मुख्य शहर, जवाहर नगर, पंजा चौक, सालानी क्षेत्र में लोगों ने छतोें पर चढ़कर आतिशबाजी शुरू कर दी।
जवाहर नगर क्षेत्र में युवा, किशोर व अन्य लोग घरों से बाहर निकल आए और ढोल नगाड़ों की थाप पर नाच कर भारत की जीत का जश्न मनाया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की। मुख्य शहर में भी तहसील परिसर के सामने आतिशबाजी की। युवाओं ने एक-दूसरे का मुंह भी मीठा कराया। देर रात तक आतिशबाजी जारी थी। इस दौरान पुलिस का कड़ा पहरा भी देखने को मिला। दोपहर बाद मैच शुरू होने से पहले ही शहर और आसपास के कुछ संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ने सख्ती कर दी थी।