पाक की फायरिंग में जवान शहीद, LoC के पास स्कूल बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के राजोरी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की जा रही भारी फायरिंग में एक भारतीय जवान शहीद हो गया है, जबकि 3 घायल हुए हैं। बीते 24 घंटों में तीसरी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया है। शहीद होने वाले जवान बीएसएफ के हेड कॉन्स्टेबल राय सिंह हैं।
पाक की तरफ से हो रही गोलाबारी का भारतीय जवान भी मूंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि बर्फबारी शुरू होने से पहले आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए पाक की ओर से सीजफायर उल्लंघन की आड़ में कवर फायर किया जा रहा है।
वहीं प्रशासन ने सतर्कता दिखाते हुए एलओसी से लगते इलाकों के स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सभी स्कूलों में परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है।
रविवार रात को पाकिस्तान ने फारवर्ड पोस्टों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। इस दौरान 120 एमएम के भारी मोर्टार दागे गए। राजोरी जिले के मंजाकोट के नक्का पंजग्राई में कम से कम दस मोर्टार गोले गिरे।
गोलाबारी की वजह से घरों में दुबके लोग
पुंछ जिले के मेंढर तहसील के बालाकोट सेक्टर में भी रिहायशी इलाकों में गोले गिर रहे हैं। गोलाबारी शुरू होने से ग्रामीणों में दहशत है। लोग घरों में ही दुबके पड़े हैं।
ज्ञात हो कि शनिवार को भी पाकिस्तान ने राजोरी जिले के नौशेरा और सुंदरबनी सेक्टर तथा जम्मू जिले के पलांवाला सेक्टर में भारतीय चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया था। इसमें दो जवान और एक महिला घायल हो गई थीं। गोले गिरने से कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचा था। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाक की ओर से लगातार एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है।