सीमा पर पाक की ओर से भारी गोलाबारी, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
7 सैनिकों की मौत से बौखलाया हुआ पाकिस्तान लगातार एलओसी और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भारी गोलाबारी कर रहा है। पाकिस्तान की ओर से सोमवार को एलओसी पर हुई फायरिंग के बाद अब मंगलवार सुबह से ही सीमा से सटे इलाकों में भी गोलाबारी की जा रही है। पाक की ओर से अखनूर के पलांवाला सेक्टर में भारी गोलाबारी की गई है।
जानकारी के मुताबिक अखनूर के पलांवाला सेक्टर में पाक की ओर से ऑटोमैटिक हथियारों से गोलीबारी करने के साथ साथ मोर्टार भी दागे गए हैं। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय सुरक्षाबलों के जवानों द्वारा पूरी आक्रामकता से जवाब दिया जा रहा है। पाक की इस गोलाबारी में अब तक किसी के भी हताहत होने की सूचनाएं नहीं मिली हैं।
पलांवाला सेक्टर में गोलाबारी के साथ साथ पाकिस्तान ने एलओसी से सटे नौशेरा सेक्टर में भी फायरिंग की है। जानकारी के मुताबिक पाक की ओर से नौशेरा के कलाल सेक्टर मेें सुबह 4.30 बजे फायरिंग की गई थी जिसका सुरक्षाबलों द्वारा करारा जवाब दिया गया। हालांकि अब तक इस फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
सोमवार कोे भी पाक ने की थी गोलाबारी
सोमवार को भी पाकिस्तान की ओर से एलओसी से सटे कई इलाकों में भारी गोलाबारी की गई थी। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से नौशेरा, सुंदरबनी और पुंछ सेक्टरों में भारी गोलाबारी की गई थी। पाक की गोलाबारी का सेना के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी के दौरान राजोरी जिले के केरी सब सेक्टर में 28 इंफेंट्री ब्रिगेड के 2 राज रायफल्स के जवान राकेश घायल हो गए। यहां दोपहर बाद साढ़े तीन बजे से पाकिस्तान ने गोले दागने शुरू किए थे।पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने सोमवार सुबह आठ बजे भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी की।
इसके कुछ देर बार रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए मोर्टार भी दागे।गोलाबारी में 9 पैरा के कमांडो विनय दवारी निवासी (गांव गुमरा, जिला चमौली) उत्तराखंड घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें एयरलिफ्ट कर उधमपुर के बेस अस्पताल में पहुंचाया गया।