फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ceasefire violations by Pakistan in SUNDERBANI Sector of RAJOURI District

जम्मू-कश्मीर: पलांवाला सेक्टर में पाक ने दूसरे दिन भी दागे गोले, भारतीय सेना दे रही करारा जवाब

Fri, 23 Aug 2019 01:01 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 23 Aug 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
Ceasefire violations by Pakistan in SUNDERBANI Sector of RAJOURI District
सीजफायर उल्लंघन - फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने गुरुवार को लगातार दूसरे दिन एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पलांवाला सेक्टर में गोले दागे। सेना की अग्रिम चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। देर रात तक रुक रुककर फायरिंग जारी रही। हालांकि, इसमें नुकसान की खबर नहीं है। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना ने रात पौने आठ बजे पलांवाला (सुंदरबनी) सेक्टर में सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी शुरू कर दी। धीरे-धीरे गोले बरडोह गांव के आस-पास गिरने लगे। इससे ग्रामीणों ने दहशत में घरों में अपने को कैद कर लिया। रात पौने नौ बजे तक गोलाबारी जारी रही। इसके बाद देर रात तक रुक रुककर फायरिंग होती रही। 
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को दोपहर एलओसी पर पलांवाला सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए करीब पौने दो घंटे तक बरडोह, बट्टल तथा केरी क्षेत्र में करीब पौने दो घंटे की गोलाबारी की थी। गत 15 अगस्त से लगातार एलओसी पर की जा रही फायरिंग में अब तक दो जवान शहीद हो गए जबकि एक नागरिक की मौत हुई है। चार जवान तथा एक बच्ची घायल हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को जिले के मेंढर के मनकोट, कृष्णा घाटी और कीरनी सेक्टर में की गई गोलाबारी में एक जवान शहीद हो गया था, जबकि चार अन्य जवान घायल हुए थे। एक नागरिक की भी मौत हो गई थी। 18 अगस्त को पुंछ के मनकोट, राजोरी के नौशेरा व जम्मू के पलांवाला सेक्टर में की गई फायरिंग में पुंछ में 10 साल की लड़की घायल हो गई थी। 


इससे पहले 17 अगस्त को नौशेरा सेक्टर में देहरादून निवासी लांस नायक संदीप थापा शहीद हो गए थे। स्वतंत्रता दिवस पर भी पाकिस्तान की ओर से कृष्णा घाटी सेक्टर में सेना की चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed