फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ceasefire Violation: Pakistan violated ceasefire for the 11th consecutive day

Ceasefire Violation: पाकिस्तान ने लगातार 11वें दिन तोड़ा संघर्षविराम, जवाब में गरज उठीं भारतीय सेना की बंदूकें

Mon, 05 May 2025 07:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 05 May 2025 07:11 AM IST
सार

सेना से मिली जानकारी के अनुसार 04-05 मई 2025 की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने तुरंत और उचित जवाब दिया। 

विज्ञापन
Ceasefire Violation: Pakistan violated ceasefire for the 11th consecutive day
सुरक्षाबल - फोटो : ani

विस्तार

पाकिस्तान पहलगाम आतंकी हमले के बाद से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर गोलीबारी कर रहा है। बिना उकसावे के पाकिस्तानी चौकियों से यह गोलीबारी एक या दो सेक्टरों तक ही सीमित नहीं रह गई है। बल्कि एकसाथ कई सेक्टरों में गोलीबारी हो रही है। हालांकि भारतीय सैनिक गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। पहलगाम हमले के बाद बीती रात पाकिस्तान ने लगातार 11वें दिन संघर्षविराम का उल्लंघन किया। 

विज्ञापन

सेना से मिली जानकारी के अनुसार 04-05 मई 2025 की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने तुरंत और उचित जवाब दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना के अधिकारियों का कहना है कि पहलगाम आतंकी हमले और भारत के सिंधु जल संधि को निलंबित करने समेत कई कूटनीतिक कदमों के एलान के बाद से पाकिस्तान बिना उकसावे के गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है। हालिया गोलीबारी की घटनाएं कुपवाड़ा, बारामुला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों में हुईं। भारतीय सेना ने भी गोलीबारी का तुरंत और उचित जवाब दिया। रविवार देर रात यानी लगातार 11वीं रात भी पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा से सटी जिले के कृष्णा घाटी, सलोत्री और खड़ी क्षेत्र में भारतीय सेना अग्रिम चोकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। इसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। 

इसका भारतीय सैनिकों ने भी माकूल जवाब दिया। पहले संघर्षविराम उल्लंघन आमतौर पर एक या दो क्षेत्रों तक ही सीमित रहता था। फरवरी, 2021 में भारत और पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा पर नए सिरे से संघर्षविराम पर सहमति बनने के बाद जम्मू-कश्मीर में शांति आई थी। सेना के अधिकारियों ने बताया कि ये घटनाएं पीर पंजाल पर्वतमाला के दक्षिणी भागों में अधिक होती हैं। इसका कारण वहां की भूमि की बनावट, क्षेत्र का भूगोल तथा अन्य कारक हैं। 

छोटे हथियारों से ही अभी गोलीबारी
सूत्रों ने बताया कि नवीनतम गोलीबारी छोटे हथियारों से की गई है और तोपखाने से गोलाबारी नहीं हुई। हालांकि सूत्रों ने कहा है कि पाकिस्तान बंकरों में गोला-बारूद के भंडारण के साथ किसी भी संभावित वृद्धि के लिए मध्यम तोपों को तैयार रखेगा।

आईबी पर गोलीबारी सामान्य नहीं
सूत्र ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से हाल में कुछ अकारण गोलीबारी की घटनाएं नियंत्रण रेखा पर कई सेक्टरों में एक साथ हुई हैं। पीर पंजाल रेंज के उत्तर और दक्षिण दोनों में, जो पिछले उल्लंघनों से थोड़ा हटकर है। इनमें से उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा और जम्मू क्षेत्र में अखनूर के पास नियंत्रण रेखा पर लगभग हर दिन संघर्षविराम उल्लंघन हुआ है। जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर परगवाल सेक्टर में भी पिछले सप्ताह गोलीबारी हुई, जो सामान्य नहीं है। 

बढ़ती गोलीबारी, भारतीय सैनिकों को उलझाने की रणनीति
सूत्रों के अनुसार, बिना उकसावे के गोलीबारी मुख्य रूप से उन सेक्टरों में हो रही है, जहां पाकिस्तानी सैनिकों को बढ़त हासिल है। सूत्रों ने बताया कि जहां पहले संघर्ष विराम उल्लंघन का उद्देश्य नियंत्रण रेखा के पार से घुसपैठियों को भारत में प्रवेश कराना था। वहीं पहलगाम आतंकी हमले के बाद हुए नवीनतम उल्लंघन से आक्रामक इरादे का पता चलता है और ऐसा लगता है कि यह भारतीय सैनिकों की अग्रिम पंक्ति के सैनिकों को उलझाए रखकर उनकी आक्रामक कार्रवाई को रोकने का प्रयास है।

LoC Ceasefire: पाकिस्तान ने लगातार 10वें दिन तोड़ा संघर्ष विराम, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब
भारत की नई तोपों की मारक क्षमता बेहतर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed