{"_id":"6816c3bd82c5112f7c059518","slug":"jammu-pakistan-violated-ceasefire-for-10th-consecutive-day-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"LoC Ceasefire: पाकिस्तान ने लगातार 10वें दिन तोड़ा संघर्ष विराम, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LoC Ceasefire: पाकिस्तान ने लगातार 10वें दिन तोड़ा संघर्ष विराम, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब
Sun, 04 May 2025 07:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 04 May 2025 07:03 AM IST
सार
बीती रात लगातार 10वें दिन पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन
LoC
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पार से लगातार फायरिंग कर रहा है। बीती रात लगातार 10वें दिन पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन
During the night of 03–04 May 2025, Pakistan Army posts resorted to unprovoked small arms fire across the LoC in areas opposite Kupwara, Baramulla, Poonch, Rajauri, Mendhar, Naushera, Sunderbani, and Akhnoor in J&K. Indian Army responded promptly and proportionately: Indian Army
— ANI (@ANI) May 4, 2025विज्ञापन
भारतीय सेना ने बताया कि 03-04 मई 2025 की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने तुरंत और उचित जवाब दिया।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सीमा तक पहुंचा पाकिस्तान का दुस्साहस
पहलगाम हमले के बाद भारत की सख्त कार्रवाइयों से छटपटा रहे पाकिस्तान की बौखलाहट बढ़ती ही जा रही है। वह लगातार अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने वाली हरकतें कर रहा है।
- इससे पहले 2 और 3 मई की रात को पाकिस्तानी गोलीबारी का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
- 1 मई और 2 मई की रात को भी पाकिस्तान ने बिना उकसावे फायरिंग की, जिसका भारतीय सेना ने कड़ा जवाब दिया।
- इससे पहले 30 अप्रैल और 1 मई 2025 की रात के दौरान पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने कुपवाड़ा, उड़ी और अखनूर के सामने नियंत्रण रेखा के पार से गोलीबारी की थी।
- ऐसे ही 29-30 अप्रैल की रात को नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों में नियंत्रण रेखा के पार से पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया था। सेना ने यह भी बताया था कि पाकिस्तान की ओर से किया जा रहा संघर्षविराम उल्लंघन अब सिर्फ एलओसी तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय सीमा तक पहुंच गया है।
- पाकिस्तानी सेना ने 28-29 अप्रैल की रात में कुपवाड़ा और बारामुला जिलों के साथ-साथ अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार से बिना उकसावे के गोलीबारी की थी।
- 27-28 अप्रैल की रात को कुपवाड़ा और पुंछ जिलों के विपरीत क्षेत्रों से बिना उकसावे के गोलीबारी की गई थी।
- 26-27 अप्रैल की रात को तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर के पास सीमा पार से पाकिस्तानी सेना ने फायरिंग की थी।
- ऐसे ही 25-26 अप्रैल की रात और 24 अप्रैल की रात को भी नियंत्रण रेखा पर कुछ स्थानों पर पाकिस्तानी सेना की ओर से फायरिंग की गई थी।