फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ceasefire violation on loc by pakistan

इंटरनेशनल बार्डर पर सीजफायर की आड़ में घुसपैठ की फिराक में आतंकी

Tue, 14 Mar 2017 04:33 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 14 Mar 2017 04:33 AM IST
विज्ञापन
ceasefire violation on loc by pakistan
एलओसी पर तैनात जवान - फोटो : File Photo
इंटरनेशनल बार्डर पर घुसपैठ के लिए आतंकी घात लगाकर बैठे हैं। कश्मीर मेें बर्फबारी होने से आतंकी घुसपैठ नहीं कर पा रहे हैं। इस वजह से आतंकियों का पूरा फोकस बार्डर पर हो गया है। वह एक रणनीति के तहत एलओसी पर संघर्ष विराम की आड़ में बार्डर से घुसपैठ करने की फिराक में हैं। 
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि सांबा, कठुआ, जम्मू के हीरानगर, रामगढ़, अब्दुल्लियां, अब्दाल, सुचेतगढ़, नंगा क्षेत्र में करीब 50 आतंकी घुसपैठ के लिए बैठे हुए हैं। यह आतंकी ओवर ग्राउंड वर्कर की मदद से घुसपैठ की कोशिश में हैं।
विज्ञापन


मौका मिलते ही यह लोग घुसपैठ कर सैन्य ठिकानों और पुलिस कर्मियों पर हमला कर सकते हैं। पुंछ और राजोरी में जानबूझकर एलओसी पर फायरिंग की जा रही है, ताकि सुरक्षा बलों का ध्यान बंटाया जा सके। पुंछ में ही पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान से लगातार बार्डर पर घुसपैठ के प्रयास किए जा रहे हैं। खराब मौसम की आड़ में और आतंकी सुरंग बनाकर घुसपैठ करने की कोशिशों में लगे हैं। आतंकियों की इस रणनीति से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियां भी अधिक सतर्कता से काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed