{"_id":"58c57bb34f1c1b0a34dc3f70","slug":"ceasefire-violation-on-loc-by-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेशनल बार्डर पर सीजफायर की आड़ में घुसपैठ की फिराक में आतंकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेशनल बार्डर पर सीजफायर की आड़ में घुसपैठ की फिराक में आतंकी
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 14 Mar 2017 04:33 AM IST
विज्ञापन
एलओसी पर तैनात जवान
- फोटो : File Photo
इंटरनेशनल बार्डर पर घुसपैठ के लिए आतंकी घात लगाकर बैठे हैं। कश्मीर मेें बर्फबारी होने से आतंकी घुसपैठ नहीं कर पा रहे हैं। इस वजह से आतंकियों का पूरा फोकस बार्डर पर हो गया है। वह एक रणनीति के तहत एलओसी पर संघर्ष विराम की आड़ में बार्डर से घुसपैठ करने की फिराक में हैं।
खुफिया एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि सांबा, कठुआ, जम्मू के हीरानगर, रामगढ़, अब्दुल्लियां, अब्दाल, सुचेतगढ़, नंगा क्षेत्र में करीब 50 आतंकी घुसपैठ के लिए बैठे हुए हैं। यह आतंकी ओवर ग्राउंड वर्कर की मदद से घुसपैठ की कोशिश में हैं।
मौका मिलते ही यह लोग घुसपैठ कर सैन्य ठिकानों और पुलिस कर्मियों पर हमला कर सकते हैं। पुंछ और राजोरी में जानबूझकर एलओसी पर फायरिंग की जा रही है, ताकि सुरक्षा बलों का ध्यान बंटाया जा सके। पुंछ में ही पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान से लगातार बार्डर पर घुसपैठ के प्रयास किए जा रहे हैं। खराब मौसम की आड़ में और आतंकी सुरंग बनाकर घुसपैठ करने की कोशिशों में लगे हैं। आतंकियों की इस रणनीति से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियां भी अधिक सतर्कता से काम कर रही हैं।