फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ceasefire violation

नौगाम में घुसपैठ नाकाम, बैखलाए पाकिस्तान ने दागे गोले, जवाबी कार्रवाई में कई चौकियां तबाह

विज्ञापन
ceasefire violation
बारामुला/श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के नौगाम सेक्टर से एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को सेना ने रविवार को नाकाम कर दिया। जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी पीओके भाग निकले। भागते वक्त आतंकियों ने दहशत में बैग तथा सीढ़ी छोड़ दी। बैग में खाने-पीने का सामान, कपड़े आदि थे।
विज्ञापन

नौगाम सेक्टर में घुसपैठ नाकाम होने के बाद बौखलाए पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर केरन व रामपुर सेक्टर में रविवार को सीजफायर का उल्लंघन किया गया। इस दौरान सेना की अग्रिम चौकियों के साथ रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया गया। दो घरों को नुकसान की खबर है। सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दुश्मन की चौकियों को निशाना बनाया जिसमें कई चौकियां तबाह हो गईं।
विज्ञापन

सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान ने कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में सुबह 11 और बारामुला जिले के रामपुर सेक्टर में दोपहर 12.40 बजे सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी की। सेना ने करारा जवाब दिया है। दुश्मन के ठिकानों को निशाना बनाकर जवाबी कार्रवाई की गई है। रामपुर सेक्टर में पीओके के ख्वाजाबंदी इलाके के लारी व दर्जी पोस्ट से सैन्य चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों में मोर्टार के गोले दागे गए। ग्रामीण इलाकों में अचानक गोले गिरने से लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने घर में छिपकर शरण ली। स्थानीय प्रशासन ने भी टीम को सतर्क कर दिया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि जरूरत पड़ने पर लोगों को गांवों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध हलचल पर फायरिंग की तो भागे आतंकी
सेना के अधिकारी ने बताया कि एलओसी पर नौगाम सेक्टर में पाकिस्तानी आतंकियों के एक ग्रुप को घुसपैठ करते सेना के सतर्क जवानों ने देखा। संदिग्ध हलचल देखने के बाद जवानों की ओर से ललकारते हुए फायरिंग की गई। इससे डरकर आतंकी अंधेरे तथा खराब मौसम का फायदा उठाते हुए भाग निकले। भागते समय उनका बैग छूट गया। इसमें सर्दी के कपड़े, बैटरी, फेंसिंग पार करने में इस्तेमाल आने वाले उपकरण आदि थे। एक सीढ़ी भी मौके से बरामद की गई है। सेना ने बताया कि उत्तरी कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से लगातार घुसपैठ की कोशिशें की जा रही हैं, जिसे सतर्क जवानों की ओर से नाकाम किया जा रहा है। इससे पाकिस्तान की घाटी में अशांति पैदा करने की साजिश उजागर होती है।

आईबी पर पाकिस्तान ने फिर तोडा संघर्ष विराम
हीरानगर । अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहा है। शनिवार रात 11 बजे से रविवार सुबह साढे़ तीन बजे तक लगातार गोलाबारी की। पाकिस्तान चिनाब रेंजर्स ने करोल पंगा पोस्ट से गोलाबारी कर बीएसएफ की करोल माथरयां पोस्ट को निशाना बनाया। साढ़े चार घंटे तक चली गोलाबारी में पाकिस्तान ने छोटे बड़े दोनों हथियारों का इस्तेमाल किया। हालांकि इसमें किसी तरह के जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed