{"_id":"5ea1e72a8ebc3e90906142e0","slug":"ceasefire-violation-jammu-news-jmu208537521","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने हीरानगर में रात भर की गोलाबारी, दो घरों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने हीरानगर में रात भर की गोलाबारी, दो घरों को नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर (कठुआ)/कुपवाड़ा। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने बुधवार रात संघर्ष विराम का उल्लंघन कर बीएसएफ की चौकियों के साथ रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। बुधवार रात करीब 11 बजे पाकिस्तान ने पप्पू चेक पोस्ट से गोलाबारी शुरू की, जो वीरवार सुबह साढ़े चार बजे तक जारी रही। इसमें दो घरों को नुकसान पहुंचा है।
पाकिस्तानी सेना ने बीओपी करोल माथरयां पोस्ट को निशाना बनाया और उसके साथ लगते रिहायशी इलाके को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। इससे राजेश कुमार निवासी भगवाने चक और मुकेश कुमार निवासी चक चंगा के घर की दीवारों को नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तान ने छोटे हथियारों से गोलाबारी के साथ मोर्टार से गोले दागे। बीएसएफ के जवानों ने भी पाकिस्तानी सेना की नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया। सुबह पुलिस ने इस इलाके में करीब दो घंटे तक तलाशी अभियान भी चलाया।
शाम को एलओसी पर उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के टंगधार सेक्टर में भी पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी की। पाकिस्तान की ओर से रावण, दर्शन तथा यो पोस्ट को निशाना बनाकर फायरिंग की गई। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। सेना ने भी गोलाबारी का करारा जवाब दिया है। सूत्रों का कहना है कि आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है।